featured देश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा राम के नाम का दीया जलाएं, दिवाली बाद शुरू होगा काम

राम मंदिर पर बोले योगी इस बार राम के नाम का दीया जलाएं, दिवाली बाद शुरू होगा काम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान में शनिवार को एक चुनावी रैली में कहा कि राम मंदिर निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। योगी ने देश भर के लोगों से अपील की है कि राम मंदिर निर्माण के लिए वे 6 नवंबर को अपने घरों में प्रभु राम के नाम का एक दीपक जलाएं।

 

राम मंदिर पर बोले योगी इस बार राम के नाम का दीया जलाएं, दिवाली बाद शुरू होगा काम
राम मंदिर पर बोले योगी इस बार राम के नाम का दीया जलाएं, दिवाली बाद शुरू होगा काम

इसे भी पढ़ेःमुंबई में मोहन भागवत से मिले अमित शाह, राम मंदिर मुद्दे पर हुई चर्चा

राजस्थान के बीकानेर में एक चुनावी रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मस्थल उपासना के नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकात्मकता के भी स्थल हैं और प्रत्येक नागरिक के लिए धर्मस्थल खुले रहने चाहिए। आज के समय की जरूरत है। योगी ने बीकानेर में श्रीनवलेश्वर मठ सिद्धपीठ में योगी श्रीमत्स्येंद्रनाथ, योगी गुरु गोरक्षनाथ और भगवान आदित्यदेव की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

इसे भी पढ़ेःराजस्थान से ट्रकों में भरकर लाए जा रहे हैं राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर

आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नाथ संप्रदाय परंपरा ने भी समाज को नई दिशा देने में बड़ी भूमिका निभाई है। सीएम ने महापुरुषों के जीवन को उदाहरणीय बताया और कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन आदर्शमय रहा है।इस दौरान जब भीड़ ‘जयश्री राम’ का उद्घोष कर रही थी।योगी ने कहा कि वे जानते हैं कि ‘राम के नाम पर आपकी क्या चाहत है, आपकी भावनाएं साकार रूप लें। इसके लिए देशभर में प्रत्येक घर में छह नवंबर को एक दीपक राम नाम का जलना चाहिए। दिवाली के बाद काम शुरू किया जाएगा।

वहीं केन्द्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि राम मंदिर बनाना उनका सपना है। इसके लिए वो हर प्रयास करेंगी। उमा भारती ने बताया कि राम जन्मभूमि आंदोलन में वह सक्रिय रूप से भागीदार थीं। इससे जुड़ा एक मामला अभी भी उनपर चल ही रहा है।इस पर उन्हें गर्व है।

महेश कुमार यादव

Related posts

बिहार: पटना रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का होगा एंटीजन टेस्ट, संक्रमितों को मिलेगा फ्री इलाज

pratiyush chaubey

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मिला ‘ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर ऑफ द ईयर’ का खिताब

Ankit Tripathi

कोरोना के कारण CBSE ने सर्कुलर जारी कर परीक्षा शहर बदलने की दी सहूलियत

Rahul