featured यूपी

यूपी में रविवार से पहले हो सकता है योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार

योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमण्डल विस्तार के कयास काफी दिनों से लगाये जा रहे है। विगत दिनों कई बार मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा भी गर्म हुई लेकिन आखिरकार चर्चा पर विराम लगा। इस बीच जानकारी मिल रही है कि रविवार से पहले योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार कर दिया जायेगा। इसको लेकर प्रदेश और केन्द्रीय नेतृत्व से अनुमति मिल गयी है और मंत्रियों के नामों पर भी अंतिम मुहर लग चुकी है। फिलहाल कौन मंत्री बनेगा इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पायी है। अभी कुछ दिनों पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ बैठक हो चुकी है। शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि मंत्रिमण्डल से किसी को हटाया नहीं जायेगा और न ही फेरबदल किया जायेगा।

इसके बाद महत्वपूर्ण बैठक अलग से प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक और संघ दोनों क्षेत्रों के क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह और महेन्द्र के साथ हो चुकी है।
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट में 6 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किये जाने की उम्मीद है। संभावित मंत्रियों में जितिन प्रसाद का नाम शामिल है। भाजपा के अन्य नेताओं में पलटू राम, कृष्णा पासी, रामचन्द्र यादव,तेजपाल नागर और छत्रपाल गंगवार को मंत्री बनाया जा सकता है। यूपी कैबिनेट में शामिल होने वाले दो पद भाजपा सहयोगी दलों को दे सकती है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्रिमण्डल का विस्तार करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। वह जब चाहें मंत्रिमण्डल का विस्तार कर सकते हैं। वैसे इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।

Related posts

नोएडा में नाबालिग का धर्मांतरण: दर्श से बन गया रिहान, मां ने लगाई पुलिस से गुहार

Shailendra Singh

निकाय चुनाव: प्रदेश के 26 जिलों में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान शुरु

Rani Naqvi

नवजोत सिंह सिद्धु पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आप में हो सकते हैं शामिल, जाने पूरा मामला

Rani Naqvi