featured देश यूपी राज्य

योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भरी हुंकार, कहा अयोध्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भरी हुंकार, कहा अयोध्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

श्रीराम की नगरी अयोध्या में पिछले साल दिवाली को भव्य महोत्सव का आयोजन किया गया था। इस दिवाली में भी अयोध्या में दिवाली को बड़े ही निराले अंमदाज में मनाने की कवायद जोरों पर है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ खुद इस बात को कह चुके हैं कि दिवाली के बाद ही कोई काम होगा। इसका मतलब साफ है सीएम समेत पूरे सरकारी तंत्र का ध्यान महोत्सव की तैयारी पर रहा है।

 

योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भरी हुंकार, कहा अयोध्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव कार्यक्रम में भरी हुंकार, कहा अयोध्या को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

 

सीएम की घोषणाका नतीजा भी सामने है और इसका मूर्त रूप आज देखने को मिल रहा है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस भव्य आयोजन की साक्षी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक भी बनेंगी।

इसे भी पढ़ेःअयोध्या दीपोत्सव की तैयारी जोरों पर,कुछ इस तरह मनायी जाएगी दिवाली

आज यानी कि मंगलवार दोपहर को अयोध्या में झांकी निकाली गई। रामायण के किरदारों के साथ अयोध्या की सड़कों पर झांकी का नजारा हुआ।इस दौरान हजारों की भीड़ सड़कों पर देखने को मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे हैं। कयास लग रहे है कि योगी आज यहां कोई बड़ा ऐलान करेंगे ! योगी और किम जंग सूक के पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किम जंग सूक के आने से मुझे बेहद खुशी मिली है। सीएम ने कहा कि अयोध्या में आज हम सबके लिए बड़ा महोत्सव है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

चंद समय में योगी आदित्यनाथ करेंगे दीपोत्सव की शुरुआत

आपको बता दें कि छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर आज जहां एक तरफ लाखों दीपक जलेंगे। वहीं लेज़र लाइट की झलक भी दिखाई अपनी चादनी में लोगों को स्वर्णिम संध्या का एहसास कराएगी। कार्यक्रम में भव्य रामलीला का मंचन भी होगा। पिछले कुछ दिनों से देशभर में संत समाज,राजनीतिक दलों और रामभक्तों की तरफ से अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की की जा रही है, ऐसे में अयोध्या में मनाई जा रही ये भव्य दिवाली संतों को संतुष्ट करने के लिए भी कारगर हो सकती है।

मुख्यमंत्री क्या घोषणा करने वाले हैं इसको लेकर रामभक्तों में उत्सुकता है

राम मंदिर को लेकर मुख्यमंत्री क्या घोषणा करने वाले हैं इसको लेकर रामभक्तों में उत्सुकता है। माना जा रहा है कि राम मंदिर के बारे में कोई घोषणा हो सकती है। यह भी चर्चा है कि योगी की योजना बाहर आ चुकी है।अयोध्या में सरयू के किनारे 151 मीटर ऊंची भगवान राम की तांबे की मूर्ति बनवाने का ऐलान आज योगी कर सकते हैं। खैर कुछ भी हो लेकिन योगी को इस कार्यक्रम में भाषण के बाद सियासत होना तय है। क्योंकि संत समाज साफ कर चुका है कि उन्हें ऊंची मुर्ती नहीं चाहिए। उनको भव्य राममंदिर चाहिए।

महेश कुमार यादव

Related posts

जानें क्या होती है राष्ट्रीय आपदा और इसमें कैसे मिलती है मदद

Rahul

मप्र: उमा भारती, दिग्वजय सिंह समेत 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों को छोड़ना पड़ेगा सरकारी आवास, HC ने दिया आदेश

Ankit Tripathi

10 महीने में 11वीं बार मोदी गुजरात दौरे पर..

Srishti vishwakarma