featured Breaking News देश

योगेश्वर का कांस्य से सिल्वर में बदल गया पदक, देशवासियों को किया समर्पित

yogeshwar dutt 2 योगेश्वर का कांस्य से सिल्वर में बदल गया पदक, देशवासियों को किया समर्पित

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त ने मंगलवार को कहा कि लंदन ओलम्पिक-2012 में जीता गया उनका कांस्य पदक अब सिल्वर पदक में तब्दील हो गया है। योगेश्वर के मुताबिक उन्हें इसकी सूचना दे दी गई है। योगेश्वर ने लंदन में फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य जीता था लेकिन लंदन में सिल्वर पाने वाले मरहूम रूसी पहलवान बेसिक कुदुखोव पर डोपिंग नियमों के उल्लंघन का आरोप साबित होने के बाद योगेश्वर को यह खुशी प्राप्त हुई है।

विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) ने हाल ही में 2008 के बीजिंग ओलम्पिक तथा 2012 के लंदन ओलम्पिक के सैम्प्ल को फिर से टेस्ट करने का फैसला किया, जिसके बाद कई सकारात्मक परिणाम सामने आए। फ्लोरेसलिंग डॉट ओआरजी की रिपोर्ट के मुताबिक कुदुखोव ने पुरुषों की 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में सिल्वर जीता था लेकिन अब प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप में उनका यह पदक छिन गया है। परिणामस्वरूप योगेश्वर का कांस्य सिल्वर में बदल गया है। योगेश्वर ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। हरियाणा के योगेश्वर ने कांस्य पदक के लिए हुए प्लेऑफ मुकाबले में उत्तर कोरिया के री जों म्योंग को हराया था।

 

योगेश्वर ने कहा, आज सुबह मुझे पता चला है कि मेरा ओलम्पिक पदक रजत पदक में तब्दील हो गया है। मैं इस पदक को अपने देशवासियों को समर्पित करता हूं। 33 साल के योगेश्वर अब ओलम्पिक में कुश्ती का रजत जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे। सुशील ने भी लंदन में सिल्वर जीता था।

योगेश्वर को सिल्वर दिए जाने की आधिकारिक घोषणा हालांकि यूडब्ल्यूडब्ल्यू द्वारा परिणाम के संशोधन के बाद ही की जाएगी। कुदुखोव ने क्वार्टर फाइनल में योगेश्वर को हराया था। वह दो भार वर्गो में चार बार विश्व चैम्पियन रहे हैं और 2007 से 2011 तक प्रत्येक विश्व कप में उन्होंने स्वर्ण जीता है। कुदुखोव 2007 में यूरोपीयन चैम्पियन भी रहे हैं। कुदुखोव का 29 दिसम्बर, 2013 को एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Related posts

अब सामान्य हालात में है कश्मीर, पाबंदियों में कई जगह मिली ढील

Trinath Mishra

रोड रेड मामला: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सिद्धू को बड़ी राहत, हुए भावुक

rituraj

9 जनवरी 2022 का पंचांग: रेवती नक्षत्र आज, जानें आज का राहुकाल और शुभकाल

Neetu Rajbhar