featured देश

Xiaomi का Mi TV Stick भारत में हुआ लांच, 2,799 होगी कीमत

Mi

शाओमी ने अपना Mi TV Stick भारत में लांच कर दिया है। जिसकी कीमत 2,799 रूपए रखी गई है। आपको बता दें की ये स्टिक एंड्राइड टीवी सिस्टम पर काम करता है। जिसमे जुगलबंदी के लिए 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। साथ ही Mi TV Stick क्वैड कोर से लैस है। जिसके साथ कोई मी टीवी पैचवाल है। यह गूगल वॉइस असिस्टेंट के साथ आता है जिसे आप बोलकर भी नियंत्रित कर सकते है। आपको बता दें कि शाओमी Mi TV Stick की भिड़ंत amazon fire stick से होगी। साथ ही airtel ने भी अपना airtel स्ट्रीम लांच कर दिया है जो बाजार में प्रतिस्पर्धा करेगा। निश्चित तौर पर इस प्राइस रेंज पर प्रतिस्पर्धा करने में आसानी होगी। इसकी मदद से दर्शक अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिजनी प्लस हॉटस्टार का लुफ्त उठा सकते है। जिसको सीधे अपने टीवी पर कंटेंट सर्विस को स्ट्रीम किया जा सकता है। इसको टीवी पर एचडीएमआई पोर्ट के जरिये सीधे टीवी से जोड़ा जा सकता है। और अपने आम टीवी को स्मार्ट टीवी बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि Mi TV Stick एंड्राइड 9 पर चलती है। साथ ही इसमें गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस भी मिलता है। जहाँ से टीवी के लिए डेवलप किये गए ऐप्प को अपडेट किया जा सकता है।

शाओमी की होगी दूसरी स्टिक

भारतीय बाजार में यह शाओमी की तरफ से दूसरी स्टिक होगी इससे पहले भी शाओमी एक स्टिक पहले ही लांच कर चूका है। इससे पहले Mi BOX 4K को लांच किया जा चुका है। शाओमी के अपने स्मार्ट टीवी में कस्टम इंटरफ़ेस पैचवॉल होता है। जबकि यह Mi TV stick और Mi Box 4k में नहीं होता है।

क्या है प्राइस सेगमेंट

amazon fire stick को मार्किट से 3,999 में ख़रीदा जा सकता है और शाओमी Mi Box 4k की कीमत 3,499 रूपए है। जबकि भारत में Mi TV stick को मात्र 2,799 में ख़रीदा जा सकता है। Mi TV stick की पहली सेल 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे सकी जाएगी। इसको मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और मी स्टोर से ख़रीदा जा सकता है। मी पार्टनर स्टोर से भी इस प्रोडक्ट को ख़रीदा जा सकता है। और यह ब्लैक रंग में दिया गया है।

एक ही कलर वेरिएंट

Mi TV stick काफी हद तक amazon fire stick जैसा दिखता है। यह केवल मात्र एक ही वेरिएंट में आता है साथ ही इसका रिमोट भी एक ही कलर वेरिएंट में आता है जिसका कलर ब्लैक है। ब्लैक कलर में यह अमेज़न फायर स्टिक जैसा ही दिखता है इसमें किसी भी प्रकार को कोई बदलाव नज़र नहीं आता है। यह स्टिक एंड्राइड टीवी सिस्टम पर काम करता है। जिसके साथ कोई मी टीवी पैचवॉल नहीं आता है। इसके अलावा मी टीवी स्टिक में डॉल्बी ऑडियो व डीटीएस साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इसमें फुल एचडी का सपोर्ट मिलता है।

प्री इंस्टॉल होते है ऐप्प

पोर्टेबल स्ट्रीमिंग स्टिक में नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो पहले से ही मौजूद है है। इसका आनंद लेने के लिए इसे खरीदकर अपने टेलीविज़न पर लगाकर इसका लुफ्त उठा सकते है। इसमें हर आगे के लिए कंटेंट मिल जाता है। साथ में नई वेबसेरिस रिलीज़ होते ही आप उसको आसानी के साथ अपने टेलीविज़न पर देख सकते है। इसमें अलग अलग ऐप्प का कंटेंट होता है। दर्शक अपनी मर्ज़ी के अनुसार कभी भी देख सकता है। वो उसे भी कभी बीच में रोक सकता है। और उसे बाद में उसी जगह से देख सकता है। बच्चो के लिए भी इसमें एनिमेटेड मूवीज होती है जो बच्चे देखकर आनंद उठा सकते है। इसके रिमोट में दिये गये बटन से इसे आसानी से चलाया जा सकता है। रिमोट में मौजूद बटन से इसे नियंत्रित किया जायेगा।

Related posts

लखनऊ: सपा ने 2022 के लिए बनाई रणनीति, बूध स्तर से ‘झंडा लगाओ सरकार बनाओ’ की शुरूआत…

Shailendra Singh

राष्ट्रपति की गरिमा को बढ़ाना चाहता हूं- कोविंद

Pradeep sharma

यूपी में ऑक्सीजन की न हो जमाखोरी इसने लिए बनेगा ये नया सिस्टम

Aditya Mishra