राम जन्म भूमि पूजन के बाद आज राम मंदिर की स्थापना के लिए नींव रख दी गई। ये नींव पीएम मोदी के हाथों रखी गई है। रामजन्म भूमि पूजन के लिए पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। राम मंदिर स्थापना की पूरे देश में खुशी मनाई जा रही है। इस बीच नापाक पाकिस्तान की तरफ से बयान आया है। जिसमें उसकी जलन साफ देखी जा सकती है।
पाकिस्तान के बड़बोले रेल मंत्री शेख रशीद ने कहा है कि भारत अब धर्मनिरपेक्ष देश नहीं रहा बल्कि राम नगर में तब्दील हो गया है। राशिद ने कहा कि पुराने समय के धर्मनिरपेक्ष देश अब दुनियाभर में खत्म हो गए हैं और भारत अब ‘श्रीराम के हिंदुत्व’ का देश बन गया है।रशीद ने कहा कि पाकिस्तान अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की पाकिस्तान कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 साल पहले अयोध्या यात्रा के दौरान अपना इरादा जता दिया था। रशीद ने कहा कि मोदी ने जानबूझकर राम मंदिर भूमिपूजन के लिए ऐसा दिन चुना है जब कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म करने के एक साल पूरे हो रहे थे।
https://www.bharatkhabar.com/details-of-pm-narendra-modis-program/
रशीद के इस बयान से पाकिस्तान की जहरीली सोच साफ देखी जा सकती है। रशीद की तरफ से अकसर ऐसे विवादित बयान आते रहते हैं। जिसकी वजह कई बार वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। एक बार फिर से उनके बयान ने पाक की नापाक सोच दुनिया के सामने खोलकर रख दी है।