featured लाइफस्टाइल

जाने करवा चौथ पर किस तरह के परिधानों को दें जगह

karwa chauth

नई दिल्ली। करवा चौथ पर जिस तरह महिलाओं के लिए उनके गहने और श्रृंगार महत्वपूर्ण होता है उसी तरह इस त्योहार पर उनके लिए व्रत पर पहनने वाले कपड़े भी महत्वपूर्ण होते हैं। कहते हैं करवा चौथ पर सुहगनें शादी का जोड़ा पहनती हैं। लेकिन आज के दौर में जैसे-जैसे फैशन बदल रहा है। वैसे ही महिलाओं की पसंद भी बदल रही है। आज के वक्त में बहुत कम महिलाएं करवा चौथ पर अपनी शादी का जोड़ा पहनती हैं। फैशन के दौर में महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े खरीदकर पहनती हैं।

karwa chauth
karwa chauth

लहंगा

करवा चौथ के मौके पर ज्यादातर महिलाएं अपने परिधान में लहंगे को जगह देती हैं। क्योंकि लहंगा महिलाओं पर सजने वाला सबसे खूबसूरत परिधान माना जाता हैं। इसमें महिलाएं काफी सुंदर और आकर्षित दिखाई देती हैं। आज के वक्त में एक से बढ़कर एक डिजाइन के लहंगे बाजार में आएं हैं। जिन्हें महिलाएं करवा चौथ में पहनने के लिए खरीद रही हैं।

karwa chauth 2 1 जाने करवा चौथ पर किस तरह के परिधानों को दें जगह

साड़ी

बता दें कि महिलाएं करवा चौथ पर सबसे खूबसूरत और सबसे अलग दिखने के लिए अपने कपड़ो को अच्छे से अच्छे डिजाइनर से डिजाइन कराना पसंद करती हैं। जो महिलाएं घर के अलावा ऑफिस भी जाती हैं वो उसी के हिसाब से हल्के डिजाइन की साड़ी डिजाइन कराती हैं। जिसकी वजह से वो अपनी साड़ी में सिर्फ हल्का सा बॉर्डर बनवाती हैं। जो आज के फैशन में भी काफी चल रहा है। साड़ियों को और अच्छा लुक देने के लिए वो डिजाइनर से खास तौर पर ब्लाउज में भी साड़ी के बॉर्डर का डिजाइन देने को कहती हैं ताकि उनकी साड़ी पार्टी वियर भी हो जाए और वो उसको ऑफिस में भी इस्तेमाल कर सके।

karwa chauth 4 जाने करवा चौथ पर किस तरह के परिधानों को दें जगह

सूट

आज के दौर में जिस तरह से माहौल बदल रहा है उसी तरह से महिलाओं की पसंद भी बदल रही हैं। पूराने वक्त में महिलाएं साड़ी या शादी के जोड़े में करवा चौथ मनाती थी। लेकिन आज के वक्त में महिलाएं फौशन के हिसाब से चल रही हैं। अब पूरानी सभयता को कोई भी अपने साथ लेकर चलने को तैयार नहीं हैं। करवा चौथ पर महिलाएं साड़ी के अलावा डिजाइनिंग सूट भी पसंद करती हैं। आज के वक्त में महिलाओं को सिर्फ हल्के कपड़े चाहिए जिन्हें वो आराम से पहन सके।

karwa chauth 5 जाने करवा चौथ पर किस तरह के परिधानों को दें जगह

गाउन

जिस तरह फैशन का दौर चल रहा है। उसके हिसाब से महिलाएं करवा चौथ पर गाउन ड्रेस को भी काफी अहमियत देती हैं। उनको गाउन भी काफी भाते हैं। साड़ी, सूट और लहंगे के अलावा कई महिलां करवा चौथ पर गाउन पहनने का भी शौक रखती हैं। क्योंकि माना जाए तो ये भी एक ऐसा परिधान है जिसे पहनकर सुहागन काफी सुंदर दिखती हैं।

karwa chauth 3 जाने करवा चौथ पर किस तरह के परिधानों को दें जगह

Related posts

SSC MTS Notification 2023: एसएससी एमटीएस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, भरे जाएंगे 11,000 से अधिक पद

Rahul

सरकारी कर्मचारियों पर सख्त हुए नीतीश, ढिलाई बरतने वालों को करेंगे बाहर

Breaking News

अफगानिस्ता में हुआ आतंकी हमला, जिला पुलिस प्रमुख समेत 5 की मौत

Rani Naqvi