फतेहपुर: जिले में पत्नी ने अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी ने पती पर लाइंसेसी बंदूक से गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश में जुट गई है।
फतेहपुर के हथगाम में मामूली विवाद में पत्नी ने पति को लाइंसेसी बंदूक से गोली मार दी। जानकारी के मुताबित दोनों के बीच एक-दो दिन से विवाद चल रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों की बीच सबकुछ सही नहीं था। अक्सर दोनों की लड़ाई होती रहती थी।
फिर शुक्रवार को अचनाक पत्नी ने पति को गोली से उड़ा दिया। पति की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने पति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी पत्नी की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर क्यूं पत्नी ने अपने ही पति की हत्या क दी।