यूपी Breaking News featured देश

प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2021 02 06 at 4.04.39 PM प्रेमियों के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की निर्मम हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई। जुर्म करने के बाद अक्सर लोग ये मान लेते हैं कि हम मामले में पकड़े नहीं जायेगे और ऐसे ही स्वतंत्र घुमते रहेंगे ,लेकिन ऐसा होता नहीं हैं। ऐसा ही एक मामला आज यूपी के हरदोई जिले से सामने आया हैं , यहाँ 5 दिन पहले हुई एक शख्स की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर की थी। पुलिस का कहना है कि महिला के अवैध संबंधों का पति विरोध करता था। इस बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की साज़िश रची और घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी थी।

यह हैं पूरा मामला –

यूपी के हरदोई जिले की कोतवाली बिलग्राम इलाके में राम अवतार कश्यप का परिवार रहता हैं। बता दे कि उसकी पत्नी चमेली के अवैध रिश्तो के चलते यहाँ एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया हैं। पति राम अवतार कश्यप, अपनी पत्नी चमेली के अवैध सम्बन्धो का विरोध करता था। जिसके चलते पत्नी चमेली ने
अपने अवैध सम्बन्धो की खातिर अपने प्रेमियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि 31 जनवरी
को सोते समय घर के बाहर राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक राम अवतार की पत्नी चमेली ने
अपने प्रेमी ऋषि पाल यादव और गांव के मन्नू व सोनेलाल पर हत्या का आरोप लगाया था। जब से पुलिस मामले की छान बीन कर रही थी तथा यह जाने में
जुटी थी की राम अवतार की निर्मम हत्या किसने की।

पत्नी चमेली ही निकली अपने पति की हत्या की साज़िश की मास्टरमाइंड –

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के अनुसार अपने पति की हत्या की साज़िश रचने वाली, उसकी पत्नी चमेली ही थी। पुलिस के मुताबिक महिला के ऋषि पाल यादव, रामसेवक और विजयपाल से अवैध संबंध थे। विगत एक साल से महिला ऋषि पाल यादव के साथ रहती थी। 20 दिन पहले ही महिला अपने पति के घर वापस आई थी। ऋषि पाल उसे लेने के लिए महिला के घर आया था, जहां राम अवतार से उसकी तकरार हुई थी। अवैध सम्बन्धो के चलते राम अवतार अपनी पत्नी चमेली को ऋषि पाल के घर नहीं जाने दे रहा था। जिसके चलते 31 जनवरी को सोते समय घर के बाहर राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी। इस मामले में पत्नी चमेली ने अपने एक प्रेमी और दो अन्य लोगो पर पर हत्या का आरोप लगाया था। जिसके चलते पुलिस तफ्तीश में जुटी थी। तफ्तीश के दौरान एक चौकाने वाला खुलासा हुआ। हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी ही निकली। इस तरह पुलिस की सूझ बूझ से निर्दोष दोनों मन्नू व सोनेलाल जेल जाने से बच गए और चमेली और तीनो गुनहगार जेल की सलाखों के पीछे हैं।

Related posts

स्वर्ण पदक जीतकर विनेश ने रचा इतिहास, आमिर खान बोले ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के…’

mohini kushwaha

महान दल-जनवादी पार्टी की रैलियों में उमड़ी भीड़ देख उत्साहित हुई सपा

Aditya Mishra

इस्पात विनिर्माण क्षेत्र को प्रतिस्‍पर्धी बनाने के लिए होंगे सभी उपाय: पीयूष गोयल

bharatkhabar