featured यूपी

सड़कों पर घूम रहा विकास दुबे, लेकिन नहीं पकड़ पा रही यूपी पुलिस..

vikas dube 1 सड़कों पर घूम रहा विकास दुबे, लेकिन नहीं पकड़ पा रही यूपी पुलिस..

कानपुर में पुलिस वालों को मौत के घाट उतारने वाला विकास दुबे फिलहाल फरार है। यूपी पुलिस की लाख कोशिशों के बाद विकास दुबे कहीं लापता हो चुका है। इस बीच फरीदाबाद में विकास दुबे घूमता हुआ देखा गया है। वीडिया वायरल होने से यूपी पुलिस सक्रिय हो गई है।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि विकास दुबे पुलिस के आने से पहले एक ऑटो में सवार होकर भाग गया। फुटेज में विकास रोड पर खड़ा ऑटो का इंतजार करता दिखता है। मिठाई की एक दुकान के सामने खड़ा विकास करीब पांच मिनट तक वहां इंतजार करता रहा।

vikas kanpur सड़कों पर घूम रहा विकास दुबे, लेकिन नहीं पकड़ पा रही यूपी पुलिस..
उसने देख लिया था कि मिठाई की दुकान पर कैमरा लगा है। इसलिए वहां से हट गया मगर तबतक उसकी तस्‍वीरें कैद हो चुकी थीं। पहले दो ऑटो ने उसे नहीं बिठाया। तीसरे ऑटो में वह बैठा और चला गया। उसने काले रंग की शर्ट, जींस और मास्क पहना हुआ था। उसके कंधे पर एक बैग भी देखा गया है। माना जा रहा है कि वह अपना सामान लिए इधर-उधर छिपता फिर रहा है। जिस इलाके में विकास को देखा गया, वहां के एक शख्‍स ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि पुलिस ने विकास को देखा था मगर पहचान नहीं सकी। जिसकी वजह से वो फरार हो गया।

विकास दुबे को पता चल चुका है कि, यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ने का मतबल मौत है। इसलिए वो खुद को छिपाने के लिए भटक रहा है।
आपको बता दें, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गांव में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या में वांटेड हिस्ट्रीशीटर अपराधी विकास दुबे पर उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। विकास दुबे पर इनामी राशि में चौथी बार इजाफा किया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया कि विकास दुबे पर अब पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। यह इनाम उसे दिया जाएगा जो विकास के बारे में सही जानकारी देगा। पुलिस उसका नाम गुप्त रखेगी

तो वहीं, विकास दुबे के फरीदाबाद के एक घर में छिपे होने की सूचना पर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर फरीदाबाद पुलिस ने छापा मारकर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि दबिश के दौरान इन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी।

https://www.bharatkhabar.com/cropped-womem-foun-in-barabanki/

जिसके बाद विकास दुबे को भी खबर लग गई और वो फरीदाबाद से फरार हो गया। पुलिस विकास दुबे को ढूंढने में लगी हुई है। लेकिन अभी तक वो पुलिस की पहुंच से दूर है।

Related posts

27 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul

मराठा समाज के आगे झुकी फडणवीस सरकार, नवंबर तक मराठा समाज को आरक्षण देने का किया एलान

rituraj

Train Timings Change: गोरखपुर से गुजरने वाली 34 ट्रेनों की एक अक्तूबर से बदल जाएगी टाइमिंग, 10 पैसेंजर ट्रेनों के टर्मिनल में बदलाव

Rahul