featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

WhatsApp Image 2021 07 16 at 12.14.37 1 उत्तराखंड: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर एसडीआरएफ बटालियन, जौलीग्रांट में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला उत्तराखंड का महत्वपूर्ण लोक पर्व है। हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

WhatsApp Image 2021 07 16 at 12.14.39 उत्तराखंड: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी- सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर ने कहा कि विज्ञान तेजी से तरक्की कर रहा है। इससे मानव जीवन में सुख सुविधाएं तो बढ़ी हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण जरुरी है। कोविड को वजह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति चिंता बढ़ी है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

WhatsApp Image 2021 07 16 at 12.14.37 उत्तराखंड: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया किया गया। मिशन हौंसला के तहत पुलिस द्वारा अनेक जरूरतमंदों की सेवा की गई।

‘उत्तराखंड कि संस्कृति से जुड़ा हरेला पर्व’

वहीं स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड कि संस्कृति से जुड़ा पर्व है। हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ द्वारा उत्तराखंड में सराहनीय कार्य कार्य किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2021 07 16 at 12.14.39 1 उत्तराखंड: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

‘90 हजार से अधिक वृक्षारोपण किए’

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस वर्ष पुलिस द्वारा प्रदेश में एक लाख वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया था। 5 जून से अभी तक पुलिस द्वारा 90 हजार से अधिक वृक्षारोपण किए जा चुके हैं।

WhatsApp Image 2021 07 16 at 12.14.38 उत्तराखंड: हरेला पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया वृक्षारोपण

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीवी के. प्रसाद, अपर प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कानपुरः जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें, प्रशासन का जताया आभार

Shailendra Singh

आसमान में दिखे एलियन्स के 5 यूएफओ, वीडियो हुआ वायरल..

Rozy Ali

यूपी में सुरक्षित नहीं बेटियां , जागरण में गई नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म

Aman Sharma