लखनऊ: प्रियंका गांधी वाड्रा आज लखनऊ दौरे पर हैं। कांग्रेस के मिशन 2022 को तेजी देने के लिए वे लखनऊ आ रही हैं। इस दौरान वे पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को चुनावी मूल मंत्र भी देंगी।
बता दें कि अपने दौरे के दौरान वे कौल हाउस में रहेंगी और इसके लिए इंजताम भी पूरे कर लिए गए हैं।
कौल हाउस में सिक्योरिटी के इंजताम भी कड़े हैं। एंट्री करते ही security defense system से रूबरू होना पड़ेगा। उसके बाद कमांडोज द्वारा चेकिंग की जाएगी।
बता दें कि शीला कौल का गांधी परिवार से पुराना नाता रहा है शायद यही वजह से ही प्रियंका गांधी उनके आवास में डेरा डालेंगी। कौल हाउस में एक पुराना पेड़ है जिसको खुद महात्मा गांधी ने रोपित किया था।