featured उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला में नया मोड़, वायरल हुए नए नियुक्ति पत्र ऋतु खंडूड़ी ने दी सफाई

Ritu Khanduri उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला में नया मोड़, वायरल हुए नए नियुक्ति पत्र ऋतु खंडूड़ी ने दी सफाई

 

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला आजकल चर्चाओं में बना हुआ है। भर्ती घोटाला सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सख्त रुख अपनाया था।

यह भी पढ़े

अजब – गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

 

जिसके तहत उन्होंने साल 2011 के बाद उत्तराखंड विधानसभा में हुई 228 नियुक्तियों को रद्द कर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था।

IMG 20220530 WA0574 उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला में नया मोड़, वायरल हुए नए नियुक्ति पत्र ऋतु खंडूड़ी ने दी सफाई

वहीं अब विधानसभा भर्ती घोटाले में नया मोड सामने आया है। बीते रोज सोशल मीडिया पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा नियुक्त किए गए तीन कर्मचारियों का आदेश का पत्र वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर ऋतु खंडूड़ी द्वारा नियुक्त किए गए इस पत्र को सबसे पहले यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने पोस्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की नियुक्तियां करके विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किस तरह का संदेश दिया जा रहा है?

123 उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला में नया मोड़, वायरल हुए नए नियुक्ति पत्र ऋतु खंडूड़ी ने दी सफाई

 

ऋतु खंडूड़ी ने दी सफाई

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि यह पूरी तरह से पूर्वाग्रह से ग्रसित मामला है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति के आदेश में साफ देखा जा सकता है कि विधानसभा अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होते ही यह नियुक्तियां स्वत: समाप्त हो जाएंगी। वहीं बाहरी लोगों को नियुक्ति देने के सवाल पर उन्होंने कहा वह एक बेहतर व्यवस्था चाहती हैं।

 

Ritu Khanduri उत्तराखंड विधानसभा भर्ती घोटाला में नया मोड़, वायरल हुए नए नियुक्ति पत्र ऋतु खंडूड़ी ने दी सफाई

 

जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रही हैं। उत्तराखंड में भी बेहतर लोग हैं। लेकिन उनके हर फैसले का कुछ लोग इसलिए विरोध कर रहे हैं। क्योंकि उनके फैसले से कईयों को दुख हुआ है। उनके द्वारा नियुक्त किए गए लोग बेहद क्वालिफाइड और योग्य हैं।

Related posts

शाह और सीएम नायडू के बीच हुई राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बातचीत

piyush shukla

कृषि मंत्री ने केजरीवाल की मुफ्त बिजली स्कीम की उड़ाई धज्जियां, योगी सरकार दे रही है बिजली पर 11 हजार करोड रुपए से अधिक की सब्सिडी

Neetu Rajbhar

Punjab Election: सिद्धू ने की कांग्रेस हाईकमान पर तीखी टिप्पणी, कहा – शीर्ष नेता चाहते हैं ताल पर नाचने वाला सीएम

Neetu Rajbhar