featured Mobile दुनिया वायरल

अजब – गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

123 5 अजब - गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

 

56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती , सुनने में यह बहुत अजीब लग रहा है लेकिन यह पूरी तरह से सच है ।

यह भी पढ़े

अंकिता भंडारी हत्याकांड : जांच कर रही SIT को मिली बड़ी कामयाबी, चिल्ला नहर से मोबाइल फोन हुआ बरामद

 

अपने दुनिया में कई तरह के अजूबे देखे और सुने होंगे । लेकिन इस बार एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल एक दादी की कोख में पोती पल रही है। जिसे देखने और सुनने के बाद हर कोई हैरान है ।

123 5 अजब - गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के उताह की रहने वाली नैंसी के गर्भ में 32 साल के बेटे जेफ और 30 साल की बहू कैम्ब्रिया का बच्चा पल रहा है। वह अपने बेटे और बहू के लिए एक सरोगेट मदर बनने का फैसला लिया। नवंबर में उनके घर में एक मेहमान आने वाला है। नैंसी जल्द ही अपनी पोती को जन्म देगी।

 

baby अजब - गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

 

डॉक्टरों के अनुसार 56 साल की नैंसी बिल्कुल ठीक है। हालांकि उसकी यह पहली पोती नहीं है। इससे पहले भी उनके घर में 4 बच्चे हैं। इन सभी को उनकी बहू ने ही जन्म दिया है। हालांकि इससे पहले दोनों बार हुए जुड़वां बच्चों के दौरान उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। परिवार बढ़ाने की जिम्मेदारी अब खुद नैंसी ने उठाने का फैसला किया है। आपको बता दें कि वह पहले 5 स्वस्थ बच्चों को जन्म दे चुकी है।

baby born अजब - गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

यह होती है सरोगेसी

सरोगेसी का विकल्प उन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है जो प्रजनन संबंधी मुद्दों, गर्भपात या जोखिम भरे गर्भावस्था के कारण गर्भ धारण नहीं कर सकतीं। सरोगेसी को आम भाषा में किराए की कोख भी कहा जाता है, यानी बच्चा पैदा करने के लिए जब कोई कपल किसी दूसरी महिला की कोख किराए पर लेता है, तो इस प्रक्रिया को सरोगेसी कहा जाता है। यानी सरोगेसी में कोई महिला अपने या फिर डोनर के एग्स के जरिए किसी दूसरे कपल के लिए प्रेग्नेंट होती है। अपने पेट में दूसरे का बच्चा पालने वाली महिला को सरोगेट मदर कहा जाता है।

New Born Baby अजब - गजब : 56 साल की महिला की कोख में पल रही उसकी पोती, नवंबर में देगी जन्म, जानिए पूरा मामला

Related posts

मोसुल में मारे गए आईएस के 97 आंतकी

shipra saxena

फूल या प्रसाद नहीं बल्कि इस मंदिर में चढ़ती है चप्पलें…जानिए क्यों?

shipra saxena

उत्तर प्रदेश: क्या 21 साल पुराना परिसंपत्ति विवाद होगा समाप्त? सीएम योगी से मिलने पहुंचे सीएम धामी

Neetu Rajbhar