featured उत्तराखंड

Uttarakhand: कौन बनेगा उत्तराखंड का सीएम, इन नामों पर हो रही चर्चा

Pushkar Singh Dhami PTI Uttarakhand: कौन बनेगा उत्तराखंड का सीएम, इन नामों पर हो रही चर्चा

Uttarakhand: उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी अपना चुनाव हार गए। इसके बाद सीएम के नाम को लेकर चर्चा होने लग गई हैं। वहीं, उत्तराखंड में भाजपा का वैसा हाल हो गया है, जैसा पश्चिम बंगाल में 2021 में ममता बनर्जी का हुआ था।

अब उत्तराखंड में बीजेपी के साथ यही कहानी रिपीट हो गई। बीजेपी राज्य में लगातार दूसरी बार सत्ता में आई, लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी उस मिथक को तोड़ने में नाकामयाब रहे जिसके लिए उत्तराखंड जाना जाता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड की खटीमा सीट से चुनाव हार गए हैं, उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने लगभग 6000 वोटों से हराया है।

इनका नाम चर्चा में

धन सिंह रावत
धन सिंह रावत ने कांटे के मुकाबले में कांग्रेस के गणेश गोडियाल को हराया है। धन सिंह रावत को 29618 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के गणेश गोडियाल को 29031 वोट मिले। इस तरह से उन्होंने 587 वोट से कांग्रेस के प्रत्याशी को हराया। धन सिंह रावत अभी राज्य के शिक्षा मंत्री हैं।

इससे पहले जब जुलाई 2022 में सीएम की रेस में धन सिंह रावत का नाम चला था, लेकिन पुष्कर सिंह धामी के हाथ बाजी लगी थी। अब एक बार फिर से उनके नाम की चर्चा तेज है।

सतपाल महाराज
सीएम की रेस में सतपाल महाराज भी चल रहे हैं। सतपाल महाराज चौबट्टाखाल सीट से बीजेपी के टिकट पर जीते हैं। उन्होंने लगभग 10 हजार वोटों से कांग्रेस के केसर सिंह को हराया है। सतपाल महाराज उत्तराखंड बीजेपी के बड़े नेता हैं।

इससे पहले भी कई बार उनका नाम सीएम पद की रेस में आ चुका है। सतपाल महाराज पहले कांग्रेस में थे, लेक‍िन बाद में वे बीजेपी के साथ आ गए। सतपाल महाराज ने 2017 में भी चौबट्टाखाल सीट से जीत हासिल की थी और उत्‍तराखंड में कैबिनेट मंत्री बने थे।

ये भी पढ़ें :- डगमगाने लगा रूस का हौसला, UKRAINE से लड़ने के लिए 1 लाख की नई सैनिक भर्ती

Related posts

RJD नेता ने सचिन के ट्वीट पर दिया बेतुका बयान, कहा- उन्हें भारत रत्न देना भारत रत्न का अपमान है

Aman Sharma

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 42,648 नए मरीज, 1,206 की मौत 

Rahul

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर बैठक, महोत्सव से संबंधित कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

Saurabh