Breaking News featured देश बिहार

RJD नेता ने सचिन के ट्वीट पर दिया बेतुका बयान, कहा- उन्हें भारत रत्न देना भारत रत्न का अपमान है

WhatsApp Image 2021 02 06 at 11.46.01 AM RJD नेता ने सचिन के ट्वीट पर दिया बेतुका बयान, कहा- उन्हें भारत रत्न देना भारत रत्न का अपमान है

पटना। जैसा कि सभी जानते हैं किसान आंदोलन का राजनीतिक पार्टियां खुलकर समर्थन कर रही है। इसके साथ ही वहीं कुछ सेलेब्स द्वारा किसान आंदोलन का समर्थन किया जा रहा तो किसी के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते सोशल मीडिया का पारा बढ़ा हुआ है। किसान आंदोलन को लेकर ट्वीटर पर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। जिसके चलते लोग लगातार एक-दूसरे पर निशाने साध रहे हैं। जिसके चलते क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी ट्वीटर पर एक ट्वीट किया था। जिसके बाद विपक्ष को किसान आंदोलन में अपने आप को दिखाने का मौका मिल गया। जिसके चलते राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी शुक्रवार को सचिन के बारे में एक बेतुका बयान दिया। उन्होने कहा कि सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजा गया है, लेकिन वे विज्ञापन करते रहते हैं। वह एक मॉडल हैं, यह भारत रत्न का अपमान है।

शिवानंद तिवारी ने दिया ये बयान-

बता दें कि किसान आंदोलन दिनों दिन तूल पकड़ता जा रहा है। पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रोटियां सेंक रहे हैं। उन्हें किसान आंदोलन को लेकर राजनीति करने का मौका मिल गया है। जिसके चलते राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर निशान साध रही हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी शुक्रवार को सचिन के बारे में एक बेतुका बयान दिया। उन्होने कहा कि सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से नवाजा गया है, लेकिन वे विज्ञापन करते रहते हैं। वह एक मॉडल हैं, यह भारत रत्न का अपमान है कि सचिन तेंदुलकर जैसे लोगों को इस तरह के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आज लोगों ने ट्विटर के माध्यम से राजनीति शुरू कर दी है। मैं बताना चाहूंगा कि गांवों में रहने वाले किसानों को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट या सोशल मीडिया के अन्य रूपों के बारे में जानकारी तक नहीं है।

सचिन ने किया ट्वीट किया था-

किसान आंदोलन को लेकर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया था कि भारत की संप्रभुता से किसी भी तरह से समझौता नहीं किया जा सकता है। बाहरी ताकतें देख सकती हैं, लेकिन इसमें हिस्सा नहीं ले सकती हैं। भारतीय भारत को जानते हैं और भारत को लेकर फैसले ले सकते हैं। आइए एक देश के तौर पर हम एकजुट रहें।

Related posts

सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस जिसे देख सोशल मीडिया पर मच रहा है धमाल

mohini kushwaha

जालंधर, अमृतसर, फगवाड़ा और फिरोजपुर के अपराधियों का होगा कोरोना चेकअप

Shubham Gupta

सेना में स्मार्टफोन का इस्तेमाल हो सकता है बैन!

shipra saxena