featured उत्तराखंड राज्य

अल्मोड़ा में 8 जनवरी को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Priyanka to campaign in Uttar Pradesh अल्मोड़ा में 8 जनवरी को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 8 जनवरी को चुनाव प्रचार के लिए अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित कर सकती है। जानकारी के मुताबिक जनवरी के दूसरे सप्ताह में प्रियंका गांधी श्रीनगर में पार्टी के प्रचार के लिए पहुंचेगी।

हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। अभी तक केवल संभावित कार्यक्रमों को तय किया गया है। संभावित कार्यक्रमों के अनुसार प्रियंका गांधी उत्तराखंड के दो स्थानों पर कार्यक्रम करेंगी। जानकारी के मुताबिक इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा महिलाओं, युवा वोटर्स का समर्थन हासिल करने और चुनाव प्रचार को धार देने के लिए उत्तराखंड पहुँचेगी। 

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इसका जिक्र किया था। जिसमें लिखा गया था कि प्रियंका गांधी गढ़वाल और कुमाऊं आएंगी। इसके लिए हम सारे गढ़वाल और कुमाऊं वासी उनका सादर आमंत्रण करते हैं।

दरअसल कुछ समय पहले उत्तराखंड कांग्रेस में चल रही खींचतान के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूर्व मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद मामला शांत हो गया है। उसके बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को विधानसभा चुनाव के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। 

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी की चुनावी दौरे के बाद राहुल गांधी 18 जनवरी को प्रदेश में चुनावी रैली को संबोधित कर सकते हैं। 

Related posts

10 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी,मुंबई में पेट्रोल 86.56 पहुंचा, डीजल 73 के पार

rituraj

पाकिस्तान पीएम के दोस्त भारत के जयचंद:स्मृति ईरान

bharatkhabar