featured करियर देश

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज ने जारी की पहली कट ऑफ

Delhi University 1 1 दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज ने जारी की पहली कट ऑफ

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज में ग्रेजुएट कॉलेज में एडमिशन के लिए छात्रों के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। जिसने सबसे अधिक बी ए इकोनॉमिक्स ऑनर्स सब्जेक्ट में एडमिशन के लिए कट ऑफ 99.5% है। आवेदक छात्र दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी लिस्ट चेक कर सकते है। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस बार कट ऑफ हाई रही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंदर आने वाला यह सेंट स्टीफन कॉलेज हर वर्ष अपनी अलग से कट ऑफ जारी करता है। इसी के साथ ही इस कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया भी अलग है। इसके अलावा कॉलेज ईसाई उम्मीदवारों के लिए 50% सीटें आरक्षित रखता है।

जारी पहली कट ऑफ लिस्ट के मुताबिक बीए प्रोग्राम और बीए अंग्रेजी की कट-ऑफ 99 फीसदी, वहीं बीए हिस्ट्री (ऑनर्स) 99 फीसदी, बीए फिलॉसफी (ऑनर्स) 98 फीसदी है। बीए संस्कृति (ऑनर्स) 69 फीसदी,  बीएससी केमिस्ट्री (ऑनर्स) 96.33 फीसदी, बीएससी मैथ्स (ऑनर्स) की 98.5 फीसदी है। साथ ही बीएससी फिजिक्स (ऑनर्स) 97.66 फीसदी कट ऑफ है।

हालांकि इस साल भी कोरोना वायरस चलते प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। इसलिए ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय मेरिट-आधारित प्रवेश रखता है जो कट-ऑफ के आधार पर किया जाता है।

Related posts

नेहरू ऑडिटोरियम में ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 14 दिसम्बर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

Rani Naqvi

काल बना कोरोना: 24 घंटे में 1.52 लाख से ज्यादा केस, 839 लोगों की मौत

Saurabh

क्या अमेरिका में हालात हो गए हैं बेकाबू,  24 घंटों में 3000 से ज़्यादा मौतें

US Bureau