Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्व विधानसभा से नामांकन कर दिया है। इस चुनाव में ये सीट पंजाब की सबसे हॉट सीट है। यहां से अकाली दल ने बिक्रम जीत सिंह मजीठिया को उम्मीदवार बनाकर कर मुकाबला रोमांचक कर दिया है।
ये भी पढ़ें :-
महाराष्ट्र: गांधीधाम एक्सप्रेस के पेंट्री कोच में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची दहशत
बता दें कि साल 2017 में नवजोत सिंह सिद्धू ने इसी से सीट से विधायकी का चुनाव जीता था। इन विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उनके खिलाफ डॉक्टर जगमोहन सिंह राजू को टिकट दिया है।
Press address after filing nomination papers from Amritsar East Constituency… https://t.co/JtU5uH4vho
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) January 29, 2022
नवजोत ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
वहीं इससे पहले शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने नामांकन के लिए जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि मैं अपना नामांकन शनिवार को 11:15 बजे भरूंगा। बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया भी इसी सीट से दावेदार हैं. उन्होंने अपना नामांकन शुक्रवार को भरा था।
ਮੈਂ ਆਪਣਾ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਨ ਧੂਰੀ SDM ਦਫ਼ਤਰ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹਾਂ… ਧੂਰੀ ਦੇ ਇਨਕਲਾਬੀ ਲੋਕ ਇਸ ਵਾਰ ਵੱਡੇ ਫ਼ਰਕ ਨਾਲ਼ ਜਿਤਾ ਕੇ ਆਪਣਾ ਖ਼ੁਦ ਦਾ ਰਿਕਾਰਡ ਤੋੜਣਗੇ ਅਤੇ ਆਪਣਾ ਪਿਆਰ ਤੇ ਅਸ਼ੀਰਵਾਦ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣਗੇ….ਇਨਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ pic.twitter.com/RVPqUIMsx5
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 29, 2022
नामांकन करने पहुंचे भगवंत मान
वहीं, दूसरी ओर संगरूर से आप सांसद विधानसभा चुनाव के लिए धुरी सीट से नामांकन करने पहुंच गए हैं। आप ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है।