featured उत्तराखंड राज्य शख्सियत

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह

jpg उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने 15 सितंबर को शपथ ली।  नवनियुक्त उत्तराखंड के राज्यपाल का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया गया। 

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को राज्यपाल की शपथ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर एस चौहान ने दिलाई। भारतीय सेना में उपप्रमुख रह चुके। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को सेवा के दौरान कई उपनाम उसे नवाजा जा चुका है। 

राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और उत्तराखंड मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद थे।

आपको बता दें इससे पहले उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य थी जिन्होंने अपने 2 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद विराज उत्तराखंड में राज्यपाल के पद के लिए जनरल गुरमीत सिंह को चुना गया।

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम भूमिका निभाई है। सीमा से जुड़े मसलों और सैन्य विषयों पर वार्तालाप के लिए सात बार से ज्यादा वह चीन के दौरे कर चुके हैं। इसी सिलसिले में वह दो बार पाकिस्तान का भी दौरा कर चुके हैं।वह ईरान में संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) के प्रेक्षक भी रह चुके हैं। ईरान-ईराक सीमा पर उनका काम शानदार रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जैसे एनजीओ में अहम रोल निभाते रहे हैं। यह संगठन ऐसे विशिष्ट लोगों से संबंधित है जो अपनी आय का 10 फीसदी समाज सेवा में देते हैं।

 

Related posts

रणबीर कपूर की नहीं बल्कि इस वजह से परेशान हैं आलिया भट्ट

Rani Naqvi

लखनऊः कैब चालक पिटाई मामले में पुलिस पर गिरी गाज, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Shailendra Singh

अखिलेश के शब्दों से दुखी हूं लेकिन हमेशा दूंगा साथ : अमर सिंह

shipra saxena