उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टियों ने युवाओं को साधने का काम भी शुरू कर दिया है। इसी बीच अल्मोड़ा में 150 युवाओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
150 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
प्रदेश में चुनाव के कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में सभी पार्टियां सक्रिय हो गयी हैं। सत्ताधारी पार्टी बीजेपी जहां विकास को लेकर लोगों के बीच जा रही है वहीं अब कांग्रेस युवाओं पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने में लगी हुई है। अलमोड़ा में डेढ़ सौ युवाओ ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षक कांग्रेस प्रोकोष्ठ बिट्टू कर्नाटक ने दी। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भी तंज कसा।
‘अल्मोड़ा2022 में बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता’
इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षक कांग्रेस प्रोकोष्ठ बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि इस बार युवाओं का झुकाव कांग्रेस की ओर है। लगातार बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैकड़ों युवा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। इसके साथ ही बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि देश-प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। वहीं सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब 2022 में प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।