featured यूपी

उत्तर प्रदेश में लगने वाला है सेना भर्ती मेला 2021, 1 लाख 12 हजार की खुलेगी किस्मत

उत्तर प्रदेश में लगने वाला है सेना भर्ती मेला, 1 लाख 12 हजार की खुलेगी किस्मत

आगरा: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सेना में भर्ती होने का जज्बा रखने वाले सभी युवाओं के लिए भर्ती मेला लगने जा रहा है। अलीगढ़ और आगरा मंडल में इसका आयोजन 15 फरवरी से किया जाएगा। यह भर्ती मेला आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के कैंपस में लगेगा। मार्च महीने तक चलने वाले इस मेले में भारी संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

1 लाख 12 हजार अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
सेना में भर्ती होना युवाओं का सपना होता है। देश की रक्षा और सेवा करने का इससे बेहतर कोई और असर नहीं है। ऐसे सभी युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश में एक बड़ा अवसर मिलने वाला है। 15 फरवरी से भारतीय सेना के द्वारा आयोजित भर्ती मेले में एक लाख से अधिक लोगों को सेवा का अवसर मिलेगा।

6 जिलों के आवेदकों को मिलेगा मौका
15 फरवरी से आयोजित होने वाले भर्ती मेले में आसपास के 6 जिले से युवा शामिल होंगे। यह सभी अभ्यर्थी कासगंज, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा से होंगे। इसके साथ ही भारतीय स्थल पर कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन किया जाएगा। मास्क और जरूरी दूरी के साथ-साथ दस्ताने और सैनिटाइजर का भी इस्तेमाल होगा।

इन तिथियों पर आयोजित होगी रैली
अगर अलग-अलग जिलों की स्थिति पर नजर डालें तो इस भर्ती का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है। मेले में सभी अभ्यर्थियों को 15 फरवरी से 8 मार्च तक किस्मत आजमाने का मौका मिलेगा।

15 फरवरी: पटियाली, कासगंज
15 फरवरी: कासगंज, कासगंज
16 फरवरी: सहावर, कासगंज
16 फरवरी: सासनी, हाथरस
16 फरवरी: सिकंदराराऊ, हाथरस
17 फरवरी: सादाबाद, हाथरस
18 फरवरी: हाथरस, हाथरस
18 फरवरी: जसराना, फिरोजाबाद
19 फरवरी: शिकोहाबाद, फिरोजाबाद
20 फरवरी: फिरोजाबाद, फिरोजाबाद
20 फरवरी:टूंडला, फिरोजाबाद
21 फरवरी: इगलास, अलीगढ़
22 फरवरी: कोल, अलीगढ़
23 फरवरी: खैर, अलीगढ
24 फरवरी: गभाना, अलीगढ़
25 फरवरी: अतरौली, अलीगढ़
26 फरवरी: एत्मादपुर, आगरा
26 फरवरी: गोवर्धन, मथुरा
27 फरवरी: मांट, मथुरा
28 फरवरी: छाता, मथुरा
1 मार्च: मथुरा, मथुरा
2 मार्च: महावन, मथुरा
3 मार्च: खेरागढ़, आगरा
3 मार्च: बाह, आगरा
4 मार्च: फतेहबाद, आगरा
5 मार्च: सदर, आगरा
6 मार्च: किरावली, आगरा

Related posts

पाकिस्तानी महिला कैसे बनी ग्राम प्रधान, फिर अदालत ने भेजा जेल

Aditya Mishra

अलर्ट: तेजी से बढ़ रहा शक्तिशाली सौर तूफान, पृथ्वी पर विनाशकारी खतरा, महाविनाशक तूफान मचा सकता है तबाही

Rahul

सिद्धार्थनगर: सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से की बड़ी अपील, आप भी जानिए

Shailendra Singh