featured यूपी

मथुरा: 14 फरवरी को वृंदावन धाम जाएंगे योगी आदित्यनाथ

मथुरा: 14 फरवरी को वृंदावन धाम जाएंगे योगी आदित्यनाथ

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 फरवरी को मथुरा जाएंगे। वृंदावन के दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। कई अहम मुद्दों पर बैठक होगी। इसके साथ ही वह व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

बांके बिहारी के दर्शन का कार्यक्रम
अपने दौरे में मुख्यमंत्री बांके बिहारी मंदिर में भगवान का दर्शन करेंगे। इसके साथ ही वह स्वामी ज्ञानानंद जी के आश्रम भी जा सकते हैं। मथुरा बड़ा धार्मिक स्थल होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है।

बैठक करके विकास का लेंगे जायजा
अपने दौरे पर मुख्यमंत्री वैष्णो बैठक की व्यवस्थाओं की भी पड़ताल करेंगे। इसके साथ ही वह पर्यटन सुविधा केंद्र से जुड़े संतो से भी मिलने की तैयारी में है। बैठक के साथ-साथ कुछ योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जाएगा। विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ साथ वह साधु संतों से भी भेंट करेंगे। इसके साथ ही देवराह घाट पर आरती करने का भी कार्यक्रम है।

मथुरा के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास विकास के बड़े काम हो रहे हैं। धार्मिक नगरी को विकसित करके प्रदेश सरकार पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश में है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री और प्रशासन लगातार बैठक और निरीक्षण करता रहता है।

Related posts

अलीगढ़ के टप्पल में इंटरनेट सेवाएं ठप, सीओ को हटाया- अब तक हुई चार की गिरफ्तारी

bharatkhabar

हरिभजन के  नंबर-4 बल्लेबाजी क्रम को लेकर किए गए ट्वीट का युवी ने उड़ाया मजाक

Rani Naqvi

लोक मंगल दिवस एक बार फिर होगा शुरू, जनसमस्याओं का होगा समाधान

sushil kumar