featured क्राइम अलर्ट यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश: पहचान छुपाकर नाबालिक लड़की को अगवा करने वाला युवक गिरफ्तार

arested उत्तर प्रदेश: पहचान छुपाकर नाबालिक लड़की को अगवा करने वाला युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज पुलिस ने कथित रूप से  नाबालिक लड़की को लड़के ने खुद को हिंदू बता कर झांसे में लेने के बाद जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए मजबूर करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्या है पूरा मामला

जारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कासगंज के अमरपुर इलाके में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय एक लड़की को एक मुस्लिम लड़के ने अपनी पहचान छुपा कर अगवा किया था। इसके बाद लड़की के परिजनों ने मामले के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पहचान बदलकर झांसे में लिया लड़की को

मुस्लिम युवक ने लड़की को बरगलाने के लिए अपनी पहचान छुपाई और राजू नाम का उपयोग किया। और लड़की को उस वक्त अगवा किया जब वह स्कूल जा रही थी। 

लड़की ने क्या कहा

इसके कुछ दिनों बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। जिसमें काले बुर्के में एक लड़की राजू के लिए अपना प्यार कबूल करती दिख रही है। वीडियो में नाबालिक लड़की ने कहा है कि वह पिछले 7 सालों से राजू के साथ रिश्ते में थी और उन्हें एक दूसरे पर पूरा भरोसा किया। वीडियो में लड़की ने दावा किया कि राजू उसे उसके माता-पिता से भी ज्यादा प्यार करता है लड़की ने कहा हम दोनों शादी करना चाहते हैं और मुझे उससे शादी करने में कोई दिक्कत नहीं है। 

मुस्लिम युवक गिरफ्तार

वही कासगंज पुलिस के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने शिकायत मिलने के करीब 24 घंटे के भीतर मामले की जांच करते हुए। मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया। और इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

Related posts

फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर मौन रहे, मनमोहन सिंह

mahesh yadav

Covid-19: पिछले 24 घंटें में कोरोना के मिले 7,350 नए केस, 202 लोगों ने हारी जंग

Rahul

Jammu-Kashmir: त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, एक आतंकी ढेर

Rahul