featured यूपी राज्य

उत्तर प्रदेश मिशन 2022 : भाजपा के मास्टर प्लान में शामिल हुई ‘अल्पसंख्यक विकास यात्रा’

21 10 2020 yogiadityanath 20922525 उत्तर प्रदेश मिशन 2022 : भाजपा के मास्टर प्लान में शामिल हुई 'अल्पसंख्यक विकास यात्रा'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा के नए मास्टर प्लान में ‘अल्पसंख्यक विकास यात्रा’ का भी एक नया अध्याय शुरू होने वाला है। पिछले महीने साढ़े 4 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए योगी सरकार ने रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। और एक बार फिर से अपने बात को उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने अल्पसंख्यक विकास यात्रा निकालने का फैसला कर लिया है।

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्रा में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज हुसैन और राज्यसभा सांसद जफर आलम जैसे कई नेता शामिल हो सकते हैं। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय से संवाद के लिए इंटेलेक्चुअल कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया जाए माना जा रहा है उत्तर प्रदेश भाजपा ने यह फैसला प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की बढ़ती सक्रियता को ध्यान में रखते हुए लिया गया।

इस मास्टर प्लान के तहत उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मोदी योगी फैसलों व योजनाओं व उन्हें कैसे इन योजनाओं से लाभ मिल रहा है। इस बात से रूबरू कराएंगे साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए मोदी योगी सरकार के दौरान लिए गए फैसलों का बखान किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर आयुष्मान योजना के आंकड़े दिखाए जाएंगे कि इस योजना से कितने अल्पसंख्यकों को फायदा हुआ है।

साथ ही अल्पसंख्यक विकास यात्रा के दौरान सरकार अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई कार्य योजनाओं को हरी झंडी देंगी।

Related posts

निर्भया गैंगरेप केस में सु्प्रीम कोर्ट का फैसला, दोषियों की फांसी की सजा को रखा बरकरार

mohini kushwaha

Diwali 2021: लक्ष्मी पूजन का कब है शुभ मुहूर्त, जानिए पूजन विधि

Rahul

15 हजार सुविधा शुल्क न देने पर आंगनवाड़ी सहायिका के काम पर रोक, नही मिल रहा वेतन

Rani Naqvi