featured यूपी राज्य

प्रेस कॉफ्रेंस में बोले नीलकंठ तिवारी, कृष्ण और राम की धरती है उत्तर प्रदेश, योगी राज में हुआ अच्छा विकास

23 05 2020 neelkanth tiwari 20298930 प्रेस कॉफ्रेंस में बोले नीलकंठ तिवारी, कृष्ण और राम की धरती है उत्तर प्रदेश, योगी राज में हुआ अच्छा विकास

यूपी की योगी सरकार में पर्याटन मंत्री नीलकंठ तिवरी ने प्रसे कॉफ्रेंस की है। प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राकृतिक सौंदर्य से भरा हुआ है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भूद नजारा देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि एक उत्तर प्रदेश ही है जहां राम राज्य की परिकल्पना होती है। नालकंठ ने कहा कि साढ़े चार सालों में पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार में अद्भूद विकास हुआ। बीजेपी के संकल्प पत्र में जो वादा किया गया था वह पूरा किया गया है। साल 2017 से पहले अयोध्या के विकास को लेकर कोई चर्चा नहीं की जाती थी। किसी का उस ओर ध्यान ही नहीं जाता था। सीएम योगी के नृतत्व में अयोध्या में दीपोत्सवों शुरू किया गया।

बता दें कि अयोध्या में हर बार एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के सभी क्षेत्रों में दिन-प्रतिदिन नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उत्तर प्रदेश असीम क्षमता वाला प्रदेश है। नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बढ़ते और बदलते उत्तर प्रदेश में पर्यटन विभाग ने भी पर्यटन संवर्धन एवं जागरण के लिए काफी काम किया गया है। 2017 के बाद से ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए गए। कहाकि कोरोना काल में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया गया है। उत्तर प्रदेश में सबसे सुंदर सत्ता चलाने के लिए राम राज्य की कल्पना की गई।

nilkanth tiwari 1530024187 प्रेस कॉफ्रेंस में बोले नीलकंठ तिवारी, कृष्ण और राम की धरती है उत्तर प्रदेश, योगी राज में हुआ अच्छा विकास

अयोध्या, नैमिष, काशी, ब्रज, चित्रकूट समेत अन्य स्थानों, प्रयागराज में भारद्वाज आश्रम है। यह क्षेत्र यहीं विराजमान हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले इन स्थलों की कोई चर्चा ही नहीं करता था जबकि यह स्थल देसी और विदेशी पर्यटक अपनी जिज्ञासा को शांत और ज्ञान प्राप्त करने के लिए आते हैं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेतृत्व में सभी स्थलों का विकास हो, पर्यटकों के लिए आधारभूत व्यवस्था और भयमुक्त वातावरण भी हो, इस पर भी काम किया जा रहा है। आज बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने रामायण सर्किट समेत 13 सर्किट लेकर आई है। प्रदेश के हर जिले में पर्यटन स्थल हैं। तीर्थ हैं।

इस पर किसी सरकार ने काम नहीं किया। आज प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में पर्यटन का केन्द्र है, लेकिन पिछली सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन’ योजना को लागू किया गया है। इसके तहत यूपी के प्रत्येक विधानसभा में कार्य चल रहा है। जिसका अक्टूबर माह में एक साथ लोकार्पण किया जायेगा।

Related posts

पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

Aditya Mishra

हिंदू महासभा ने की घोषणा, कहा-मथुरा मस्जिद में स्थापित करेंगे श्रीकृष्ण की प्रतिमा

Neetu Rajbhar

बरेली-मुंबई हवाई सेवा का शुभारंभ कल, कैबिनेट मंत्री नंदी दिखाएंगे हरी झंडी

Shailendra Singh