Breaking News यूपी

पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

WhatsApp Image 2021 08 21 at 1.52.24 PM पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

लखनऊ। भाई-बहन के प्यार को समर्पित पवित्र त्योहार रक्षाबंधन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच प्रदेश में हजारों की संख्या में महिला शिक्षक और कर्मचारी सीएम योगी को राखी भेज रहीं हैं। साथ ही सीएम से उपहार के रूप में पुरानी पेंशन की बहाली की मांग कर रहीं हैं। महिलाओं का कहना है कि बुढ़ापे में पेंशन ही उनकी लाठी होती है। राखी बांधते समय एक बहन अपने भाई से आजीवन रक्षा करने की शपथ लेती है। अगर सीएम योगी हमारी पेंशन की बहाली करते हैं, तो यह भी किसी रक्षा की शपथ से कम नहीं होगा।

WhatsApp Image 2021 08 21 at 1.52.26 PM पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

अटेवा यूपी की महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी रंजना सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश की महिला शिक्षक, कर्मचारियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी भेजने का सिलसिला लगातार जारी है। दावा किया जा रहा है कि हज़ारों की संख्या में बहनें राखी भेज चुकी हैं और अभी भी हजारों की संख्या में बहनों की राखी पहुंच रही हैं। इस भेजे जाने वाली राखी का नाम बहनों ने पेंशन राखी रखा है।

WhatsApp Image 2021 08 21 at 1.52.30 PM पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

उनका कहना है पुरानी पेंशन हमारी सामाजिक सुरक्षा है इसलिए हम मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों से पुरानी पेंशन बहाली का उपहार चाहते हैं। बहनें अपने जनप्रतिनिधियों को राखी बांध रही हैं उनसे भी पुरानी पेंशन बहाली की माँग कर रही हैं।

WhatsApp Image 2021 08 21 at 1.52.20 PM पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

अटेवा की प्रदेश महिला प्रकोष्ठ प्रभारी रंजना सिंह ने कहा हम बहनें मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र भेजकर उनकी सलामती व लम्बी उम्र की दुआ करते हैं। साथ ही उनसे अपनी रक्षा के रूप में हमारी सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन बहाली का निवेदन करते हैं।

WhatsApp Image 2021 08 21 at 1.52.22 PM पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

प्रदेश संयुक्त मन्त्री राधा प्यारी रावत ने कहा पूरे प्रदेश की शिक्षक कर्मचारी बहनों में पेंशन राखी भेजने को लेकर बहुत उत्साह हैं। मुख्यमंत्री सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों को राखी भेजकर अपनी सुरक्षा की माँग कर रहीं हैं।

WhatsApp Image 2021 08 21 at 1.58.14 PM पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ‘बन्धु’ ने बताया कि अटेवा की बहनों ने यह अनूठा कार्यक्रम डिज़ाइन किया है। जिसे लेकर पूरे प्रदेश की शिक्षक, कर्मचारी बहनों में गजब का उत्साह है। बहनों ने भावनात्मक रूप से मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन बहाली की माँग कर रही हैं। हम यह उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री बहनों की इस भावनापूर्ण अपील पर अवश्य ध्यान देंगे।

WhatsApp Image 2021 08 21 at 1.52.24 PM 1 पेंशनविहीन कर्मचारी बोलीं- मुख्यमंत्री जी! राखी की लाज रख लीजिए, पुरानी पेंशन बहाल कर दीजिए

Related posts

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में तेजी के लिए दिए सख्त निर्देश, इन बिंदुओं पर भी हुई चर्चा

Trinath Mishra

मंत्रिमंडल में जगह बनाने के बाद लखनऊ लौटे कौशल किशोर, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Shailendra Singh

शाहरुख प्रकरण पर उमा बोलीं, ‘अब इन्हें भारत अच्छा लगने लगेगा’

bharatkhabar