Breaking News featured यूपी

भाजपा सरकार में विकास के नाम पर कुछ नहीं, जनता को 22 का इंतजार: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार में विकास के नाम पर कुछ नहीं, जनता को 22 का इंतजार: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस सरकार के साढ़े चार साल में उत्तर प्रदेश विकास में पीछे होता गया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के कुशासन से जनता ऊब गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि राजनीतिक छल-कपट की सच्चाई सामने आने से

मुख्यमंत्री बौखला गए हैं। उन्होंने कहा है कि कभी बीजेपी और संघ की बैठकें, कभी मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चाएं, कभी धड़ाधड़ तबादले, ये सब घबराहट का ही नतीजा है।

विकास के नाम पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी सरकार यह ब्यौरा कभी नहीं देती है कि कहां से कितना बाहरी पूंजी निवेश आया। कहा उद्योग लगाया गया। रोजगार कितनों को मिला। एमओयू कितने जमीन पर उतरे और कितने छंटनी से कितने नौजवान बेरोजगार हुए?

उन्भाहोंने कहा है कि भाजपा के कार्यकाल में गुण्डाराज के साथ भ्रष्टाचार पर रोक नहीं है। महिलाओं की इज्जत पर खतरा मंडराता रहता है। बच्चियां तक दुष्कर्म की शिकार बनाई जा रही हैं। मिशन शक्ति का झूठा प्रचार, विकास के नाम पर कहीं कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

‘जनता की गाढ़ी कमाई को फूंका गया है’

सपा अध्यक्ष ने कहा है कि झूठे प्रचार में मुख्यमंत्री ने जनता की गाढ़ी कमाई फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यूपी का हर शहर-देहात में आज आफत ही आफत है। नीति आयोग की रिपोर्ट में फिसड्डी, हर रोज बिजली कटौती, गड्ढायुक्त सड़कें, जगह-जगह जल भराव, ट्रैफिक जाम, पेयजल संकट, शिक्षा-स्वास्थ्य में दुव्र्यवस्था और प्रदूषण से राजधानी समेत हर महानगर में हाहाकार है, यही भाजपा सरकार की उपलब्धि है।

2022 के इंतजार में जनता

उन्होंने कहा है कि जब सपाइयों ने जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को ललकारते हुए पिछले दिनों विरोध प्रदर्शन किए तो पार्टी को अभूतपूर्व समर्थन से स्पष्ट हो गया है कि 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से आरएसएस रोक नहीं सकेगी। समाजवादी पार्टी का आना और भाजपा का साफ होना सुनिश्चित है। बस जनता को 2022 का इंतजार है।

Related posts

पूर्व कप्तान MS धोनी के माता पिता कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

Saurabh

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया 105 करोङ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ

Samar Khan

जम्मू-कश्मीर राज्य में पाकिस्तान की ओर से घुसे सैकड़ो आतंकी

Rani Naqvi