यूपी

AAP के ‘यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान’ को लोगों का समर्थन, बने इतने नए सदस्‍य

AAP के ‘यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान’ को लोगों का समर्थन, बने इतने नए सदस्‍य

लखनऊ: आम आदमी पार्टी (AAP) के ‘यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान’ को जनता का समर्थन मिल रहा है। आप प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि, 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू हुए यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है। उन्‍होंने कहा कि, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक इस अभियान के तहत एक हफ्ते में (गुरुवार तक) 14,66,947 नए सदस्य बन चुके हैं।

आप प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि, बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। राजनीतिक दलों के कई बड़े नेता पार्टी के संपर्क में हैं, जो जल्द पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं।

यूपी सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार: सभाजी‍त सिंह

सभाजीत सिंह ने कहा कि, प्रदेशभर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देखकर कहना गलत न होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर-घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और एप भी सदस्यता लेने के लिए लॉन्‍च किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि, प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है। सभाजीत सिंह ने कहा कि, एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाने के लिए हमें बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। यही प्रयास 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की आंधी में तब्दील होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। घर-घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़ने हैं।

कई स्तर पर हो रही अभियान की मॉनिटरिंग

सभाजीत सिंह ने कहा कि, लोगों के इसी प्यार को हमें परिवर्तन की ऐसी आंधी में तब्दील करना होगा, जो सभी मोर्चे पर नाकाम योगी सरकार का सारा मद और अहंकार नेस्तनाबूद कर दे। उन्‍होंने बताया कि, अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 25000 सदस्यों का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर अभियान के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। खुद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जिलों का दौरा करके पार्टी के साथियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर अभियान के मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

Related posts

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: 19 नवंबर को पीएम मोदी पहुंचेंगे झांसी, ऐतिहासिक कार्यक्रम में कर सकते हैं कई बड़ी घोषणा

Neetu Rajbhar

उत्तर प्रदेश: बागपत में तीन मौलवियों की पिटाई कर ट्रेन से नीचे फेंका

Breaking News

रामपुरः अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार अभियुक्त गिरफ्तार

Shailendra Singh