रामपुरः यूपी पुलिस ने बिलासपुर थाना क्षेत्र में अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध हथियार और उनके बनाने की सामग्री बरामद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर थाना पुलिस धनौरा गांव के मोड पर चेकिंग अभियान चला रही ती। तभी पुलिस ने उस्मान और दलजीत सिंह को अवैध तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने डंडिया वन ग्राम मशवर गंज जाकर देखा तो वहां तीन युवक अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने मौके से इशाक अहमद व अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि जरनैल सिंह का एक अन्य साथी फरार हो गया।
पुलिस ने मौके से 3 रायफल 315 बोर देसी, 3 बन्दूक 12 बोर देसी, 2 तमंचे 315 बोर, 20 कारतूस 12 बोर जिन्दा, 10 कारतूस 315 बोर जिन्दा,5 खोखा कारतूस 315 बोर, 12 खोखा कारतूस 12 बोर, 2 कारतूस रखने की पेटी, 29 मोटी नाल,15 पतली नाल, 5 छोटी व बडी बिड,पेच पतली व मोटी लगभग 5 हजार गोलियां ओर अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए।