featured यूपी

UP News: दुर्गा पूजा पंडाल के सामने डांस करते गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

18 11 2022 suicide 1 23213383 75820890 UP News: दुर्गा पूजा पंडाल के सामने डांस करते गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

UP News: यूपी के अंबेडकरनगर जिले में दुर्गा पूजा पंडाल में एक हादसा हो गया। दरअसल दोस्तों के साथ डांस कर रहे युवक अचानक गिर गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :-

IAF First air Marshal Couple: वायु सेना को मिला पहला एयर मार्शल दंपत्ति, जानिए कौन हैं ये दोनों अधिकारी

जानकारी के अनुसार घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर गांव की है। यहां दुर्गा प्रतिमा पंडाल के सामने गांव निवासी युवक मुलायम राजभर (34) अन्य युवकों के साथ डांस कर रहा था। थोड़ी ही देर बाद वह अचानक गिर पड़ा।

लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हृदय गति रुक जाने से मौत हुई है। घटना का वीडियो अब सामने आया है।

परिजनों ने बताया कि उसे किसी बीमारी की जानकारी नहीं थी। उसकी मौत कैसे हुई है इस बारे में अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं।

Related posts

4 सितंबर तक हिमाचल में स्कूल रहेंगे बन्द, शिक्षा विभाग में 4000 नौकरियाँ, कैबिनेट की बैठक में फ़ैसला।

Rani Naqvi

UP: तीसरी लहर की आशंका, आदर्श व्‍यापार मंडल ने व्‍यापारियों को किया सचेत

Shailendra Singh

उत्तराखंड में भारी बारिश, भूस्खलन से सड़कें अवरुद्ध

bharatkhabar