featured देश

IAF First air Marshal Couple: वायु सेना को मिला पहला एयर मार्शल दंपत्ति, जानिए कौन हैं ये दोनों अधिकारी

air marshal couple sadhna s nair kp nair IAF First air Marshal Couple: वायु सेना को मिला पहला एयर मार्शल दंपत्ति, जानिए कौन हैं ये दोनों अधिकारी

IAF First air Marshal Couple: भारतीय वायु सेना के इतिहास में पहली बार एयर मार्शल के प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले दंपति मिले हैं। इनका नाम भारतीय वायु सेवा के फाइटर पायलट (सेवानिवृत्त) केपी नायर और उनकी पत्नी साधना सक्सेना नायर है।

ये भी पढ़ें :-

Tamil Nadu Accident: तिरुवन्नामलाई में कार और बस में भिड़ंत, 7 लोगों की मौत

केपी नायर 2015 में रिटायर्ड हो गए थे। तब वह फ्लाइट सेफ्टी (इंस्पेक्शन) के डायरेक्टर जनरल के पद पर थे। उसके बाद सोमवार को उनकी पत्नी साधना को सशस्त्र सेनाओं के डायरेक्टर जनरल (महानिदेशक) (अस्पताल सेवाओं) के प्रभारी पद पर पदोन्नति किया गया है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना में नायर दंपती पहले और अकेले एयर मार्शल दंपती बन गए हैं।

इतिहास में पहली बार एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति
भारतीय वायु सेना के इतिहास में पहली बार हुआ है जब वाइस एयर मार्शल के पद से एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति की गई। साधना वायु सेना की दूसरी महिला मेडिकल अफसर हैं जो एयर मार्शल के पद तक पहुंची हैं। पहली महिला एयर मार्शल पदमा बंदोपाध्याय थीं जो अब सेवानिवृत हो चुकी हैं।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार एयर मार्शल साधना नायर को वायुसेना के मुख्यालय ट्रेनिंग कमांड, बेंगलुरु से ट्रांसफर करके यहां प्रोन्नत किया गया है। प्रमोशन के बाद वह मुख्यालय में ट्रांसफर की गई हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 81 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Rani Naqvi

जापान की मिसाइल से पगलाया चीन दे डाली बड़ी धमकी..

Mamta Gautam

कोरोना की दूसरी लहर के बीच RPI ने सीएम योगी से की तीन मांगें

Shailendra Singh