UP News: योगी सरकार राज्य कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा गिफ्ट दे सकती है। सरकार कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए और बोनस का उपहार दे सकती है।
ये भी पढ़ें :-
Purvanchal Expressway: बारिश के बाद धंसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, यूपीडा के अफसरों में मचा हड़कंप
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार भी इसमें 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है। प्रदेश की योगी सरकार दिवाली से पहले बोनस के साथ बढ़े दर से डीए देने और अक्टूबर माह का वेतन 24 अक्टूबर से पहले देने की घोषणा जल्द कर सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार के 27.5 लाख कर्मचारी और पेंशनर को भी बढ़ी दर डीए और डीआर पाने की उम्मीद जगी है। उत्तर प्रदेश में इस वक्त 16 लाख राज्य कर्मचारी और 11.5 लाख सिविल व पारिवारिक पेंशनधारी है। इन्हें अभी 34 फीसदी की दर से डीए और डीआर का भुगतान होता है।
केंद्र की तरह उत्तर प्रदेश भी अब 38 प्रतिशत की दर से राज्य कर्मचारियों को डीए-डीआर दे सकता है।