featured यूपी

Govardhan: श्रीगिर्राज सेवा मित्र मण्डल ने गोवर्धन महाराज की दुग्धधार परिक्रमा, गिर्राजी को अर्पित किया छप्पन भोग

WhatsApp Image 2023 01 02 at 8.42.40 AM Govardhan: श्रीगिर्राज सेवा मित्र मण्डल ने गोवर्धन महाराज की दुग्धधार परिक्रमा, गिर्राजी को अर्पित किया छप्पन भोग

अमित गोस्वामी Govardhan: श्रीगिर्राज सेवा मित्र मण्डल ने गोवर्धन महाराज की दुग्धधार परिक्रमा, गिर्राजी को अर्पित किया छप्पन भोगअमित गोस्वामी

Govardhan: गिरिराज धाम गोवर्धन में हाथरस के श्रीगिर्राज सेवा मित्र मंडल द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर गोवर्धन तलहटी में गिर्राजी का विशाल फूल बंगला व दिव्य 56 भोग अर्पित कर मनौती मांगी।

ये भी पढ़ें :-

Govardhan: भीड़ में गुम हुई मासूम की सूचना पर सीओ ने लिया एक्शन, 5 घंटे में तलाश कर परिजनों को सौंपा

श्री गिरिराज सेवा मित्र मंडल अध्यक्ष और हाथरस नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा की अगुआई में पांच सौ से अधिक परिवार गोवर्धन पहुंचे और श्री गिरिराज जी की दूध की परिक्रमा पूर्ण कर प्रमुख मंदिर श्री गिर्राज धाम में स्थित गिरिराज जी पर छप्पन भोग अर्पित किया गया।

WhatsApp Image 2023 01 02 at 8.42.40 AM Govardhan: श्रीगिर्राज सेवा मित्र मण्डल ने गोवर्धन महाराज की दुग्धधार परिक्रमा, गिर्राजी को अर्पित किया छप्पन भोग

गिरिराज पर्वत श्रृंखला और शिलाओं को 56 भोग का दिया गया निमंत्रण
आपको बता दें इससे पूर्व शुक्रवार को प्रात तड़के आयोजकों द्वारा सत्वकोसिय में विराजमान गिरिराज पर्वत श्रृंखला और शिलाओं को 56 भोग का निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण देने से पूर्व दुग्धाभिषेक कर दुग्ध परिक्रमा करके तमाम भक्तों के साथ गिरिराज प्रभु को 56 भोग की अनुमति मांगी मांगते हुए निमंत्रण दिया गया। संगीत की मधुर धुनों के साथ नृत्य करते हुए भक्तों ने परिक्रमा आरंभ करते हुए भक्तों के अनूठे भाव पर मानो भगवान भी मुस्करा उठे। इक्कीस किलोमीटर में विराजमान प्रत्येक शिला को दूध की धार समर्पित करने का भाव लिए आयोजकों ने प्रभु को भावमय निमंत्रण देते हुए परिक्रमा पूर्ण की।

WhatsApp Image 2023 01 02 at 8.42.42 AM Govardhan: श्रीगिर्राज सेवा मित्र मण्डल ने गोवर्धन महाराज की दुग्धधार परिक्रमा, गिर्राजी को अर्पित किया छप्पन भोग

गिरिराज तलहटी में श्रद्धालुओं ने लगाए लगाये जयकारे
वहीं, इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पण्डित आशीष शर्मा तीर्थ विकास ट्रस्ट से अपने परिजनों और मित्रगणों के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। गिरिराज तलहटी में हाथरस के श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी के जयकारे लगाये।

WhatsApp Image 2023 01 02 at 8.42.43 AM 1 Govardhan: श्रीगिर्राज सेवा मित्र मण्डल ने गोवर्धन महाराज की दुग्धधार परिक्रमा, गिर्राजी को अर्पित किया छप्पन भोग

अठारहवें छप्पन भोग कार्यक्रम में 500 से 600 परिवार हुए शामिल: अध्यक्ष
इस अवसर पर हाथरस नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने मीडिया को बताया कि कैलेंडर नववर्ष बदलने के उपलक्ष्य में आयोजित अठारहवें छप्पन भोग कार्यक्रम में इस बार करीब 500 से 600 परिवार शामिल हुए हैं और प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी हम लोग 29 दिसंबर को गोवर्धन आ गए थे और नववर्ष तक गोवर्धन महारज में श्री गिरिराज प्रभू की अनुकंपा से दूध की धारा लगाते हुए संगीतमय वातावरण में परिक्रमा पूर्ण कर गौ माता की पूजा अर्चना सेवा कर गिरराजी को छप्पन भोग अर्पित किए गए हैं।

Related posts

डब्बू अंकल की निकल पड़ी, सलमान के बाद अब गोविंदा संग लगायेंगे ठुमके

mohini kushwaha

कर्जमाफी के नाम पर योगी सरकार ने किया किसानों से मजाक, जाने क्या है पूरा सच

Rani Naqvi

दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के लिए आज का दिन रहेगा शुभकारी

Aditya Mishra