featured धर्म यूपी

दैनिक राशिफल: मिथुन राशि के लिए आज का दिन रहेगा शुभकारी

जानिए क्या कहते हैं आपके आज के सितारे, कैसे करें दिन की शुरुआत

लखनऊ: सकारात्मक सोच और सही मार्गदर्शन हमें अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है। भागदौड़ के बीच जरूरी है कि अपने ध्यान को एक जगह पर केंद्रित करें। दिन की शुरुआत बेहतर तभी होगी, जब हमारा मन साफ होगा। आइए जानते हैं अलग-अलग राशियों के लिए 4 अगस्त 2021 का दिन कैसा होने वाला है-

श्री गणेशाय नम:

दैनिक पंचांग

04 -अगस्त  – 2021

पंचांग

मास   : सावन

पक्ष   :  कृष्ण

वार     : बुधवार

तिथि :  एकादशी

नक्षत्र :  मृगशिरा

करण:  बालव

योग :  व्याघात

सूर्योदय: 05:31:58

सूर्यास्त:  18:52:32

ऋतु        :  वर्षा

अभिजीत मुहूर्त: नही है

यमघण्ट :  08:12:05 – 09:05:27

दिशा शूल:  उत्तर

राहु काल: 12:12:15 – 13:52:19

मेष राशि: कई समय से चल रही योजना में आज सफलता के योग बन रहे हैं। किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे ध्यान से पढ़ लें। अनायास धन प्राप्ति के संदेश मिल सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें कोई बड़ी महामारी लगने के योग बन रहे हैं।

वृष राशि: आज का दिन आप के लिए कष्टकारी रहेगा। परिवार में अशांति का वातावरण बना रहेगा।  वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि: आज का दिन शुभकारी रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे संदेश आज प्राप्त होंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। संतान पक्ष अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी उन के साथ मिलकर कार्य की नई योजना बनेगी। परंतु याद रहे किसी भी कार्य को करने से पूर्व अपने से बड़ों की राय जरूर लें वरना धन हानि के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। शारिरिक कष्ट के योग बन रहे हैं परंतु संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। वहीं दूसरी ओर मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परंतु माता के स्वस्थ का ध्यान दें।

तुला राशि: आज का दिन आप के लिये सामान्य रहेगा। धन हानि के योग बन रहे हैं। किसी को भी धन देने से पहले अच्छे से विचार कर लें वरना धन वापस आना असंभव होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मंगल कार्य होने के योग बन रहे है। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से शुभ संकेत प्राप्त होंगे।

धनु राशि: आज का दिन आप के लिए शुभकारी रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। आय के नए साधन खुलेंगे। परिवार से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि: आज क़ा दिन बहुत मत्वपूर्ण रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लंबे समय से फंसा हुआ धन प्राप्त होने के संकेत प्राप्त होंगे। संतान पक्ष अनुकूल रहेगा। आज अधिक क्रोध ना करें।  किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात होगी।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए शुभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। धन आगमन के नये मार्ग खुलेंगे। पड़ोसी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि: आज का दिन आप के लिए महत्वपूर्ण रहेगा लंबे समय से चल रही योजना में आज सफलता प्राप्त  होगी। धन प्राप्ति के शुभ संकेत प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज किसी प्रकार का विवाद ना करें।

Related posts

लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है विपक्ष का रवैया- CM योगी आदित्यनाथ

Rahul

जाकिर के पीस टीवी को डाउनलिंक की इजाजत नहीं: मंत्रालय

bharatkhabar

अब आसान होगा सफ़र, परिवहन निगम दशहरे के मौके पर चलायेगा धार्मिक स्थलों के बीच बसें

Kalpana Chauhan