उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबियत रविवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें फौरन आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
ये भी पढ़ें
तिकुनिया हिंसा की बरसी पर किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचे लखीमपुर खीरी, सरकार पर बोला हमला
मेदांता ने उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर बुलेटिन भी जारी किया है। इससे पहल यादव परिवार के हवाले से यह जानकारी सामने आई थी कि मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफी बढ़ गई थी।
डॉक्टरों के मुताबिक अगले 24 घंटे बेहद अहम
डॉक्टरों के मुताबिक, अगले 24 घंटे उनके हेल्थ के लिए बेहद अहम हैं और उनकी स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का अपडेट लिया और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने हेतु कहा।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 2, 2022
समर्थकों से अस्पताल न आने की अपील
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबियत खराब होने के समाचार से उनके समर्थक परेशान हैं और उनके लिए दुआ कर रहे हैं।
आदरणीय नेता जी आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं।
नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय समय पर दी जाती रहेगी।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 2, 2022
वहीं, समाजवादी पार्टी ने एक अपील जारी करते हुए उनसे अस्पताल न आने को कहा है। सपा की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया, आदरणीय नेताजी आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी तबियत स्थिर है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल ना आएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय – समय पर दी जाएगी।