UP News: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की जाएंगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें :-
Bihar: पटना में डेंगू का कहर, बीते 24 घंटे में मिले 221 मरीज
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अगले दिन सैफई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ नेताजी का अंतिम संस्कार किया गया था। अस्थि विसर्जन के मौके पर समाजवादी पार्टी के कई अन्य महत्वपूर्ण नेता भी मौजूद रहेंगे।
@ Saifai pic.twitter.com/eG1IPB4ayj
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 15, 2022
हरिद्वार में हर की पैड़ी पर होगा अस्थियों का विसर्जन
समाजवादी पार्टी के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि समाजवादी दिग्गज मुलायम सिंह की अस्थियां अब हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। पहले अस्थि विसर्जन वीआईपी घाट पर किया जाना था मगर धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्यक्रम में अब बदलाव किया गया है।
वहीं, सपा संस्थापक की आत्मा की शांति के लिए 21 अक्टूबर को सैफई में शांति हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।