Breaking News featured देश राजस्थान राज्य

अशोक गहलोत बोले, लोकतंत्र को सहेजने का काम कांग्रेस ने किया है इसलिए आज मोदी पीएम बने हैं

ashok gehlot अशोक गहलोत बोले, लोकतंत्र को सहेजने का काम कांग्रेस ने किया है इसलिए आज मोदी पीएम बने हैं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत रखा जिसकी वजह से ही नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री हैं। गहलोत ने कहा कि यह गलत धारणा है कि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद ही देश में विकास हुआ क्योंकि भारत को आधुनिक बनाने और देश के विकास के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने बहुत योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत रखा और मजबूत लोकतंत्र की वजह से ही नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय राजीव गांधी नवाचार कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में गहलोत ने कहा कि राजीव की सोच 21 वीं सदी की सोच थी।

उन्होंने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी की क्रांति राजीव गांधी की सोच के कारण संभव हो पायी। पूर्व प्रधानमंत्री ने पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने के लिए भी काम किया। गहलोत ने 1970 और 1980 के दशक की याद करते हुए कहा कि धीरे धीरे चीजें बदलीं, तकनीकी विकास हुआ और कम्प्यूटर युग शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि यह सब राजीव गांधी की सोच का ही परिणाम है।

उन्होंने कहा कि आज मोबाइल पर ट्रेन या बस या हवाई टिकट बुक किये जा सकते हैं और लोगों को कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। दुनिया भर में जो हो रहा है उसे आप देख सकते हैं और शीघ्र ही किसी से भी संपर्क कर सकते हैं। गहलोत ने कहा कि यह क्षमता इंटरनेट की मदद से आज सबके पास है और यह सिर्फ एक दिन में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह राजीव गांधी जैसे दूरदर्शी नेताओं की सोच की वजह से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टियों का चुनाव हारना और जीतना… यह लोकतंत्र की सुंदरता है।

Related posts

उत्तराखंड सरकार के खिलाफ सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग

Neetu Rajbhar

खुलासा: हनीप्रीत के नाम है करोड़ों की संपत्ति

Pradeep sharma

विज्ञान भवन में किसानों और सरकार के बीच बैठक जारी, ब्रैक के दौरान किसानों ने सरकार के खाने को किया मना

Trinath Mishra