featured यूपी

Govardhan: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में थे शामिल

WhatsApp Image 2023 01 14 at 7.25.12 PM 1 Govardhan: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में थे शामिल

अमित गोस्वामी Govardhan: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में थे शामिलअमित गोस्वामी

Govardhan: पुलिस ने ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुठभेड़ में ऑनलाइन ठगी में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :-

Mathura: मकर सक्रांन्ति पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी की पुण्य स्मृति पर प्रसाद किया वितरित

पकड़े गए आरोपियों की पहचान
पुलिस की मुठभेड़ में गोली चलने से आरोपी बदमाश घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद पुत्र अली मोहम्मद मेव निवासी छज्जू खेड़ा थाना सीकरी तहसील नगर जिला भरतपुर राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट का मुकदमा थाना गोवर्धन में दर्ज था। वहीं बाद में पकड़े गये फरार दो बदमाश आकिब पुत्र हनीफ निवासी सेव का नगला गोवर्धन, आशीष पुत्र रामगोपाल निवासी भरतिया थाना बल्देव मथुरा के रहने वाले हैं।

WhatsApp Image 2023 01 14 at 7.25.13 PM Govardhan: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में थे शामिल

ये है मामला
पुलिस के अनुसार आन्यौर निवासी महिला भावना कौशिक ने बताया 10 सितंबर 2022 को ठग गिरोह के खिलाफ जालसाजी करके गूगल पे के नाम पर खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस की साइबर टीम की मदद से आरोपी का नाम सामने आ गया। फर्जी सिम व साइवर फ्रॉड करने वाले आरोपी को पकड़ने के लिए आज 14 जनवरी की रात्रि में पुलिस टीम दोसेरस बम्बा पर पहुंची तो बाइक व कार से किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े बदमाश पुलिस को देखकर फायरिंग करने लगे।

WhatsApp Image 2023 01 14 at 7.25.12 PM 1 Govardhan: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में थे शामिल

पुलिस ने जबाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गये। पुलिस ने फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2023 01 14 at 7.25.12 PM Govardhan: पुलिस मुठभेड़ में 3 बदमाश गिरफ्तार, ऑनलाइन साइबर ठगी के मामलों में थे शामिल

पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए हथियार
पुलिस ने 1 अदद तमंचा 315 बोर, 5 अदद कारतूस 315 बोर, खोखा कारतूस व 4 जिन्दा कारतूस के साथ साथ एक कार स्विफ्ट, एक मोटर साइकिल स्पलैंडर व साइवर फ्रॉड में काम आने वाली अलग अलग मोबाइल नेटवर्क कम्पनियों की 63 सिम बरामद की हैं।

Related posts

पंजाब ट्रेन हादसाः 60 लोगों को कुचलने वाली ट्रेन के ड्राइवर ने दी सफाई,कहा धुआं में कुछ भी नहीं दिखा

mahesh yadav

Presidential Election 2022: दिल्ली के लिए रवाना हुईं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, कल करेंगी नामांकन

Rahul

अयोध्या: जमीन घोटाला मामले में संजय सिंह ने दी तहरीर, FIR की मांग

Aditya Mishra