featured देश

Presidential Election 2022: दिल्ली के लिए रवाना हुईं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, कल करेंगी नामांकन

1655930698 murmu Presidential Election 2022: दिल्ली के लिए रवाना हुईं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू, कल करेंगी नामांकन

Presidential Election 2022: भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपने गृह राज्य ओडिशा से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित एमसीएल गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थीं और वह यही से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई हैं।

ये भी पढ़ें :-

By Election 2022: आजमगढ़, रामपुर व संगरूर लोकसभा सीटों सहित 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग

24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू कल शुक्रवार 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करने दिल्ली पहुँच रही हैं। इस मौके पर भाजपा ने अपने शीर्ष वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है, जिनकी मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश करेंगीं।

18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव
आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 मई है और इसी दिन नामांकन तिथि की समाप्ति के बाद आगामी 18 जुलाई को राष्ट्रपति का चुनाव आयोजित कर 21 जुलाई को मतगणना के बाद देश के नए राष्ट्रपति का चयन कर लिया जाएगा।

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अगर इस चुनाव में जीत जाती हैं तो वह प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के बाद देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: नमाज पढ़ कर लौट रहे पुलिसकर्मी की आतंकियों ने गोली मारकर की हत्या

rituraj

इस ईमेल के बाद मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद एयरपोर्ट को किया गया अलर्ट

shipra saxena

गजब: फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए लगाया सनी लियोनी का पोस्टर

Vijay Shrer