featured देश

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुंबई पहुंची प्रियंका गांधी, दौरे को लेकर हो रही चर्चा

190123134507 02 priyanka gandhi vadra file Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुंबई पहुंची प्रियंका गांधी, दौरे को लेकर हो रही चर्चा

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच प्रियंका गांधी मुंबई पहुंच चुकी हैं। इस दौरे के काफी सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में कांग्रेस की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया जा रहा है, लेकिन जानकारी के अनुसार यह उनका निजी दौरा है।

वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट अभी भी बरकरार है। एक ओर जहां सीएम उद्धव ठाकरे ने सरकारी बंगला खाली कर दिया तो वहीं एकनाथ शिंदे अभी भी अड़े हुए हैं।

NCP प्रमुख आवास पर हो रही बैठक
NCP प्रमुख शरद पवार, डिप्टी सीएम अजीत पवार, राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल, मंत्री जयंत पाटिल और जितेंद्र अव्हाड और पार्टी नेता सुनील तटकरे के बीच बैठक चल रही है। बैठक एनसीपी प्रमुख के आवास पर हो रही है।

बीजेपी फिलहाल एकनाथ शिंदे की तरफ से जारी होने वाली उस लिस्ट का इंतजार कर रही है जिसके आधार पर आधिकारिक तौर पर यह पता चल सके कि एकनाथ शिंदे के साथ में कुल कितने विधायकों का समर्थन मौजूद है और इन विधायकों में कितने शिवसेना के विधायक हैं।

एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद
असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल में एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के कुल 42 विधायक मौजूद हैं. इसमें शिवसेना के 34 विधायक और 8 निर्दलीय विधायक शामिल हैं.

Related posts

गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

kumari ashu

लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा आतंकी की पत्‍नी का इंटीग्रल यूनिवर्सिटी कनेक्‍शन!

Shailendra Singh

तेज प्रताप-ऐश्वर्या की शादी-लालू-नीतीश पर टिकी सभी की निगाहें

mohini kushwaha