featured मनोरंजन

सैफ अली खान बहुत पेशेवर हैं: एलेना

ऐलाना सैफ अली खान बहुत पेशेवर हैं: एलेना

मुंबई। सुपरमॉडल से अभिनेत्री बनी एलेना फर्नांडीस ने धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘कपूर एंड संस’ से बॉलीवुड में शुरुआत की और 2019 में आयी हाउसफुल 4 और सुजॉय घोष की फ़िल्म ‘बदला’ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ हालिया रिलीज फिल्म जवानी जानेमन में काम करने वाली अभिनेत्री एलेना फर्नाडीज उनसे बेहद प्रभावित हैं। 

एलेना ने कहा, सैफ एक दिग्गज अभिनेता हैं और उनके साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए एक बहुत बड़ी बात है। वह बेहद पेशेवर हैं और उन्हें परफॉर्म करते हुए देखना असाधारण है। मुझे इस बात की वाकई में खुशी है कि दर्शकों ने फिल्म को बहुत अच्छे से स्वीकारा। सैफ और बेहतरीन निर्माता जैकी व दीपशिखा के साथ जल्द ही दोबारा काम करने की मेरी इच्छा है।

एलेना पशु और बाल कल्याण में सक्रिय रूप से शामिल है और साथ ही पेटा, डब्लूएफए, यूएस चैरिटी साइटलाइफ के साथ-साथ खुद कि चैरिटी आई एम चेंज के साथ चैरिटी के लिए जागरूकता बढ़ाने में मदद करती है। जवानी जानेमन के अलावा एलेना कपूर एंड संस और बदला जैसी फिल्मों में भी अपने किरदारों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने हाउसफुल 4 में भी काम किया है। फिलहाल वह एक ब्रिटिश परियोजना में काम कर रही हैं।

Related posts

पीएम मोदी ने कहा ‘बेल गाड़ी’ तो कांग्रेस ने कहा BJP के भ्रष्ट नेता जेल में होंगे, बेल पर नहीं

mohini kushwaha

अंटार्कटिका महासागर में एक बढ़ा हिमखंड टूटकर सागर में गिरा, ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे ने पहले ही जता दी थी घटना की आशंका

Aman Sharma

दिल्ली में अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट-कलर कोड स्टिकर जरूरी, नहीं तो कट सकता है 5500 का चालान

Aman Sharma