लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण एक तरफ हो रहा है, दूसरी तरफ जमीन घोटाला से जुड़ा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने इसी मामले में अयोध्या पुलिस को शिकायती पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने चंपत राय सहित कई लोगों के खिलाफ FIR की मांग की।
9 लोगों के खिलाफ भेजी तहरीर
संजय सिंह ने अयोध्या पुलिस को चंपत राय समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने से जुड़ी शिकायत भेजी। इसमें कहा गया कि आईपीसी की छह अलग-अलग धाराओं में FIR लिखा जाए। जिसमें धोखाधड़ी, कूट रचना, गबन जैसे गंभीर आरोप लगाए गए। इसमें चंपत राय समेत मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का भी नाम है। इसके साथ ही मेयर के भांजे दीप नारायण, रवि मोहन तिवारी और सुल्तान अंसारी भी के खिलाफ तहरीर दी गई है।
ट्रस्ट पर धोखाधड़ी का आरोप
संजय सिंह ने राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। इस मामले में अयोध्या पुलिस से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही। हालांकि इस मामले में अभी तक पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह मुद्दा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष लगातार इस मामले में भाजपा को भी घेरने की कोशिश कर रहा है।