featured यूपी

जनसंख्या कानून पर घमासान:  जानिए, मुस्लिम सांसदों का कितना बड़ा है परिवार?

navjivanindia 2019 05 a4eee42f 6021 4022 b514 b2e1ef41f1ee deen bachao जनसंख्या कानून पर घमासान:  जानिए, मुस्लिम सांसदों का कितना बड़ा है परिवार?

उत्तर प्रदेश में इन दिनों जनसंख्या कानून को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसको लेकर राजनीति भी चरम पर है। प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव में 6 मुस्लिम सांसद लोकसभा पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि इन सांसदों का परिवार कितना बड़ा है।

प्रदेश में जनसंख्या कानून पर घमासान

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश में सियासी बिसात बिछनी भी शुरू हो गई है। आजकल प्रदेश में जनसंख्या कानून को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है। विपक्ष और सत्त पक्ष में आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। योगी सरकार ने जनसंख्या कानून का ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। इस कानून के मुताबिक राज्य में 2 से अधिक बच्चों के माता-पिता को स्थानीय चुनाव लड़ने, सरकारी नौकर व लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ नहीं लेने दिए जाएंगे। लेकिन अगर ये कानून विधानसभा चुनाव 2022 से पहले लागू हो जाता है तो क्या होगा? मौजूदा समय में बीजेपी के आधे से ज्यादा विधायकों के दो से ज्यादा बच्चे हैं। खैर. यह तो विधायकों की बात हुई जिस पर चर्चा बाद में की जाएगी लेकिन उससे पहले उत्तर प्रदेश से लोकसभा में पहुंचे मुस्लिम सांसदों के परिवार के बारे में जान लेते हैं।

मुस्लिम सांसदों में किसका परिवार कितना बड़ा?

उत्तर प्रदेश से साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में 6 मुस्लिम सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे। इनमें समाजवादी पार्टी से सांसद सांसद आजम खान, एस टी हसन,  सांसद शफीक-उर-रहमान बर्क,  बसपा से अफजाल अंसारी,  दानिश अली और सांसद हाजी फजलुर्रहमान हैं। सबसे पहले बात करते हैं आजम खान की। उत्तर प्रदेश के रामपुर सीट से आजम खान लोकसभा सांसद हैं। योगी सरकार के जनसंख्या कानून के नियमों पर आजम खान पूरी तरह से खरे उतरते हैं। क्योंकि इनके सिर्फ दो ही बच्चे हैं अबदुल्ल और अदीब।

4 बच्चों के वालिद हसन, बर्क का एक ही बेटा

अब बात करते हैं मुरादाबाद से सांसद एसटी हसन की। एस टी हसन समाजवादी पार्टी के सांसद हैं। लेकिन ये योगी सरकार के जनसंख्या कानून पर खरे नहीं उतरते। क्योंकि यह 4 बच्चों के वालिद हैं। वहीं संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीक शफीक-उर-रहमान बर्क भी जनसंख्या कानून लागू होने पर सेफ जोन में रहेंगे। बर्क एक बेटे के वालिद हैं।

3-3 बच्चों के पिता हैं अंसारी और दानिश

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी तीन बेटियों के पिता हैं। मारिया, नुसरत, और नूरिया अफजाल अंसारी की बेटियां हैं। अफजाल अंसारी बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद हैं। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी के अमरोहा से सांसद दानिश अली भी इसी कतार में आते हैं। वह भी तीन बच्चों के वालिद हैं।

फजलुर रहमान की एक ही संतान

सहारनपुर से सांसद हाजी फजलुर्रहमान बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद हैं। फजलुर रहमान का एक ही बच्चा है। और इस हिसाब से फजलुर्रहमान को भी जनसंख्या कानून लागू होने से कोई खतरा नहीं है।

आधे से ज्यादा विधायकों के 2 से अधिक बच्चे

मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार के 304 विधायक हैं। जिन्में से 152 विधायकों के 2 से अधिक बच्चे हैं। इतना ही नहीं कई विधायकों के 4-5 और 6 बच्चे भी हैं। सिर्फ 103 ऐसे विधायक हैं जिनके 2 बच्चे हैं। मात्र 34 विधायक ऐसे हैं जो एक बच्चे के पिता हैं। ये आंकड़े उत्तर प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Related posts

उत्तराखंड: 3 जिलों में खुलेंगे नए महाविद्यालय, सीएम धामी ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

Neetu Rajbhar

Tractor Rally: मायावती ने फिर की कानून वापसी की मांग, हिंसा को बताया दु्र्भाग्यपूर्ण

Aman Sharma

विधायक सोमेंद्र तोमर ने टीकाकरण केंद्र का किया निरीक्षण, तीमारदारों को बांटे सैनिटाइजर-भोजन

pratiyush chaubey