featured यूपी

फतेहपुर: पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, जमकर नारेबाजी

फतेहपुर: पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, जमकर नारेबाजी

फतेहपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। पार्टी कार्यालय से शुरू हुई रैली बुलेट चौराहा, विद्यार्थी चौराहा, पथरकता चौराहा और पटेल नगर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई।

इस दौरान कांग्रेसियों ने यहां पर सांकेतिक ज्ञापन-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। रैली का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने केंद्र सरकार की नीतियों को कोसते हुए जनविरोधी बताया। जिला कांग्रेस पार्टी ने अपने फ्रंटल संगठनों के साथ मंहगाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पांच किलोमीटर प्रदर्शन यात्रा करने के बाद कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की।

मोदी-योगी, गद्दी छोड़ो के लगे नारे

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि, सरकार को डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने होंगे। ऐसे ही रहा तो महंगाई डायन बनकर हम सबको खा जाएगी। प्रदर्शन के दौरान ‘मोदी-योगी, गद्दी छोड़ो’ के भी नारे लगाए गए। कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान अखिलेश पांडेय ने बताया कि, डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ाकर सरकार पूंजीपतियों के जेब भर रही है, जबकि आम आदमी को अपनी गृहस्थी चलाना भी बहुत मुश्किल पड़ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार के इस मनमानी पूर्ण रवैये के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। बहुत जल्द ही देश का मतदाता सरकार को सबक सिखायेगा। प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी, राजीव लोचन निषाद, शिवकांत तिवारी, हेमलता पटेल, संतोष कुमारी शुक्ल, नीलम भारती, वीआर सरोज, अभिषेक कश्यप, विकास मिश्र, अनुराग नारायण मिश्र,उदित अवस्थी, विवेक मिश्र, अंकित शुक्ल आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

घर में शराब रखने वालों पर चलेगा आबकारी विभाग का डंडा, विभाग ने लागू की नई पाॅलिसी

Aman Sharma

जयपुर में एक साथ 11 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव, स्कूल में मचा हड़कंप

Rahul

जानें इस्लाम में ‘बारावफात या ईद-ए-मीलाद’ क्यों मनाते हैं, और कब हुई थी इसकी शुरूआत

mahesh yadav