featured यूपी

पूरे देश के साथ यूपी में भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान BJP ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

BJP पूरे देश के साथ यूपी में भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान BJP ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

 

पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के शर्मनाक बयान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े

जानिए क्यों बंगाल की सीएम अमित शाह के सामने बीएसएफ अधिकारियों से भिड़ीं

 

पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। राजधानी लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पार्टी मुख्यालय से अटल चौक तक विरोध मार्च निकालकर बिलावल भुट्टो का पुतला जलाया। इसके अलावा जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार प्रदर्शन कर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान का विरोध करते हुए पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

पार्टी मुख्यालय पर हजारों की संख्या में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान की निन्दा की। उन्होने कहा कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री का बयान उनकी कुंठा और मानसिक दिवालियेपन का परिचायक है। आज विश्व पटल पर पाकिस्तान की पहचान आतंकवाद को पालने-पोसने और बढ़ावा देने वाले देश की बन गई है। पाकिस्तान में आतंकवाद की फैक्ट्री चलती है।

 

BJP पूरे देश के साथ यूपी में भी पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान BJP ने किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

पाकिस्तान के आंतरिक हालात और उसकी बदहाली किसी से छुपी नहीं है। पाकिस्तान के लगातार बिगड़ते आर्थिक हालात। सेना का मनमुटाव। दुनिया भर के देशों से पाकिस्तान के खराब रिश्ते और आतंक को संरक्षण की पाकिस्तानी नीति से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने ऐसा गिरा हुआ और अमर्यादित बयान दिया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। भारत की विदेश नीति की सराहना चारोंतरफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री पर अमर्यादित बयान देकर पाकिस्तान पर एक कलंक और लगाया है।

 

Related posts

बांग्लादेश : इमारत में विस्फोट से 7 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

Rahul

दिग्विजयनाथ पार्क से योगी ने दी 130 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

Aditya Mishra

मेरठ दौरे पर योगी, सरकार के विजन को रखा जनता के सामने

yogesh mishra