featured पर्यटन यूपी

दिग्विजयनाथ पार्क से योगी ने दी 130 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

दिग्विजयनाथ पार्क से योगी ने दी 130 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

गोरखपुर: दिग्विजयनाथ पार्क महंत दिग्विजय नाथ जी के नाम पर रामगढ़ ताल क्षेत्र में बनाया गया है। इसी पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कई परियोजनाओं की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें: आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं बनारसी महिलायें, पूरा हो रहा पीएम मोदी का सपना

विकास के नए पथ पर गोरखपुर

यह पार्क से गोरखपुर में अन्य कई योजनाओं की शुरुआत मुख्यमंत्री ने की। इसमें 54.2 करोड की 16 योजनाएं और 76.39 करोड़ की अन्य परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने हरिओम नगर एवं रुस्तमपुर में बने वेंडिंग जोन का भी लोकार्पण किया। कुछ व्यापारियों को प्रमाण पत्र भी देने की योजना रही।

कई परियोजनाओं की हुई शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग कई परियोजनाओं की शुरुआत की। जिसमें कौड़िया तुर्कवालिया और जसवल चौराहा के बीच मार्ग का सुंदरीकरण, देवरिया बाईपास भगत चौराहा से कजाकपुर तक सीसी रोड एवं नाली का निर्माण और गोरखपुर देवरिया उप मार्गों पर सुधार कार्य जैसी कई विकास की परियोजनायें शामिल है।

दिग्विजयनाथ पार्क से मुख्यमंत्री ने संबोधन भी दिया। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में विकास कार्य सभी क्षेत्रों में हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार भी आम जनता के लिए लगातार बेहतर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि आज कई योजनाएं लोगों को सौंपी जा रही हैं।

1990 का बंद का कारखाना होगा शुरू

गोरखपुर के नए खाद कारखाने पर योगी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जो खाद कारखाना 1990 से बंद पड़ा हुआ था। उसे नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दोबारा शुरू किया जा रहा है। जुलाई 2021 में ही यह पूरी तरह से काम करने लगेगा।

इसके बाद आसपास के किसानों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध हो जायेंगी। योगी ने कहा कि जुलाई महीने में जब कारखाने से धुआं निकलेगा तो यह बदलते हुए भारत की तस्वीर को भी लोगों के सामने प्रस्तुत करेगा।

नेपाल 6 दिग्विजयनाथ पार्क से योगी ने दी 130 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

दिग्विजयनाथ पार्क से विपक्ष पर साधा निशाना

अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बिजली की समस्या से सभी ग्रसित थे लेकिन अब स्थिति काफी बदल चुकी है, स्वास्थ्य व्यवस्था में भी काफी सुधार आया है।

पहले कई तरह की बीमारियों से अल्पसंख्यक और दलित जातियों के बच्चे प्रभावित होते थे। लेकिन अब मोदी सरकार के प्रयासों से स्थिति बदल रही है। योगी ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री से एम्स बनाने की भी गुजारिश की थी, जिस पर उन्होंने तुरंत सहयोग दिया।

सड़क निर्माण अब छोटे-बड़े सभी के रास्तों को आसान कर रहा है। सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण लगातार किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश वासियों के लिए वायु सेवा का सफर भी आसान बनाने की कोशिश है। जल्दी उत्तर प्रदेश में 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट होंगे।

योगी ने कहा कि भगवान श्री राम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे। अब उन्हीं की कृपा से आम आदमी भी हवाई यात्रा करके श्रीलंका ही नहीं देश-विदेश के किसी भाग में सफर कर सकता है।

नेपाल 7 दिग्विजयनाथ पार्क से योगी ने दी 130 करोड़ की सौगात, कई परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

रामगढ़ ताल बना बड़ा पर्यटक स्थल

योगी ने कहा कि पहले पूरे गोरखपुर की गंदगी रामगढ़ ताल में गिरा करती थी, लेकिन अब इसे विकसित कर दिया गया है। आज रामगढ़ ताल पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। ऐसा ही प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी हो रहा है। दिग्विजयनाथ पार्क से उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी आपके सफर को आसान बनाने का एक बहुत बड़ा माध्यम साबित होगा।

Related posts

उत्तराखंड के इन शहरों में डीजल-पेट्रोल वाले ऑटो पर लगेगी रोक

Rahul

बर्थडे स्पेशल: कोर्ट में दिलीप कुमार की इस गवाही से टूट गया था मधुबाला का दिल

Rani Naqvi

मानसिक सेहत के लिए लाभकारी है सोशल मीडिया की लत, पढ़िए क्या कहती है रिसर्च

Yashodhara Virodai