रामपुर के डीएम और तत्कालीन मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त रहे आईएएस रविंद्र कुमार मादंड समेत 20 लोगों के खिलाफ शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।
यह भी पढ़े
Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा कब है? जानें विधि, मुहूर्त, महत्व और कथा
यह आदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी से मारपीट व अभद्रता के मामले में दिए हैं। आपको बता दें कि 4 सितंबर 2019 को तत्कालीन नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मादंड निगम के अधिकारियों के साथ जन समस्याओं को जानने के लिए शहर के सौंख अड्डा पर गुरुनानक नगर आदि इलाकों में दल बल के साथ भ्रमण कर रहे थे।
इस बीच गुरु नानक नगर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह होरा अपने घर से बाहर आए और भीड़ देखकर रुक गए।उन्होंने नगर आयुक्त को क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी देनी चाहिए तो वह भड़क उठे।
इस पर राजेंद्र ने उन्हें बताया कि वह भाजपा के पदाधिकारी हैं, लेकिन उन्होंने एक न सुनी और उसे वहां से जाने की कहते हुए धक्का दे दिया। यह देख नगर आयुक्त के साथ मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी उनके साथ मारपीट कर डाली। इस बीच नगर आयुक्त के सरकारी गनर ने अपनी कार्बाइन से उन पर वार कर दिया । जिससे राजेंद्र होरा का हाथ फ्रैक्चर हो गया था।