featured क्राइम अलर्ट राज्य

‘लड़कियां केवल मां की कोख और कब्र में ही सुरक्षित’

arkatalk 3 37 'लड़कियां केवल मां की कोख और कब्र में ही सुरक्षित'

तमिलनाडु में नाबालिग ने जैसे ही आत्महत्या की उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक मुहिम छिड़ गई है।

यह भी पढ़े

शोध : बूंद-बूंद पानी को तरसेंगे भारत के करोड़ों लोग,10 गुना तेजी से पिघल रही हिमालय की बर्फ

दरासल मरने से पहले नाबालिग लड़की ने एक सुसाइड नोट लिखा था। जिसके बाद से वह खूब वायरल हो रहा है।

पढ़े ये सुसाइड नोट

arkatalk 3 37 'लड़कियां केवल मां की कोख और कब्र में ही सुरक्षित'

ये है पूरा मामला

मरने से पहले लड़की ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि हर मां-बाप को अपने बेटों को लड़कियों की इज्जत करना सिखाना चाहिए। रिश्तेदारों या शिक्षकों पर भरोसा न करें। मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित जगह है, उसने कहा कि स्कूल या किसी रिश्तेदार का घर सुरक्षित नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कहा कि मृतक के दोस्तों ने बताया कि उसने हाल ही में उनसे दूरी बना ली थी। अपने पत्र में उसने कहा कि यौन उत्पीड़न असहनीय होता जा रहा था और इससे वह बहुत दर्द में थी । लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सुसाइड लेटर में कहा गया है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। उसने बार-बार बुरे सपने आने और रात में सोने में नाकाम रहने के बारे में बात की।

आपको बता दें कि यह लड़की चेन्नई के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। चेन्नई पुलिस ने पॉक्सो के तहत एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्र को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक जांच अधिकारी ने बताया कि लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की है। पिछले दो सप्ताह से वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। जिसमें उसने लड़की को गंदे मैसेज और तस्वीरें शेयर की है।

 

Related posts

ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ संभव नहीं : चुनाव आयोग

Rahul srivastava

आगरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और कंटेनर की हुई जोरदार टक्कर में नौ लोग मरे

Aditya Mishra

Chardham Yatra 2022: भूस्खलन से धंसा यमुनोत्री हाईवे, लगा है लंबा जाम, हजारों यात्री फंसे

Rahul