featured यूपी

लखनऊ: कल्याण सिंह का हाल जानने SGPGI पहुंची यूपी की राज्यपाल

लखनऊ: कल्याण सिंह का हाल जानने SGPGI पहुंची यूपी की राज्यपाल

लखनऊ: आज यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंची। आपको बता दे कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबियत सही नहीं है और वह लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती है। इससे पहले पीएम मोदी और सीएम योगी भी कल्याण सिंह का हाल जान चुके है। डॉक्टरों के मुताबिक कल्याण सिंह की हालात अभी अस्थिर है।

यूपी के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने एसजीपीजीआई पहुंचकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल जानने पहुंची। राज्यापाल आनंदी बेन पटेल ने कल्याण सिंह के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

निदेशक प्रोफेसर ने जानकारी देते हुए बताया कल्याण सिंह को अभी सांस लेने में तकलीफ हो रही है। कल कल्याण सिंह को डॉक्टरों ने नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा था। कल्याण सिंह के ब्लड मार्कर पर भी नजर रखी जा रही है। आपको बता दे कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह 89 वर्ष के है। खराब स्वास्थ्य की वजह से वह लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती है। डॉक्टरों ने अगले 48 घंटे तक निगरानी में रखा है।

कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी पीएम मोदी भी रख रहे है। कल्याण सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी है। उनके स्वास्थ्य के बारे में कई बार खुद पीएम मोदी भी डॉक्टरों से जानकारी ले चुके है। सीएम योगी भी दो बार एसजीपीजीआई कल्याण सिंह को देखने पहुंचे और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Related posts

Breaking News

भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए एक हुए ये सभी इस्लामिक आतंकी संगठन

Rani Naqvi

Weather: कड़ाके की ठंड के साथ पूरे उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा, जानें आज का मौसम

Neetu Rajbhar